रोटरी क्लब गढ़शंकर ने सिविल अस्पताल को पीपीई किटें व सैनीटाईजर भेंट किए

by


गढ़शंकर  : रोटरी क्लब गढ़शंकर द्वारा समाज भलाई कार्यों की श्रृंखला तहत नए वर्ष के आरंभ में कोविड-19 कोरोना महामारी के बचाव हेतु सिविल अस्पताल गढ़शंकर को पीपीई किटें, मास्क व सैनीटाईजर भेंट किए। यह सामान एसएमओ डा. चरनजीत पाल के हवाले करते क्लब के अध्यक्ष मुकेश कपूर ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव समाज भलाई के कार्यों में अपना योगदान डालता आ रहा है और नए वर्ष में भी यह बढ़चढ़ कर योगदान डालेगा। एसएमओ डा. चरनजीत पाल ने सामान भेंट करने पर रोटरी क्लब के समूह सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सिविल अस्पताल को सामान भेंट करते समय मुकेश कपूर के  साथ क्लब सचिव डिंपल बब्बर, वरिष्ठ सदस्य डा. हरविंदर सिंह बाठ व रनजीत सिंह खख के अलावा डा. जसवंत सिंह, डा. हरगोपाल लाल, केवल सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूरे परिवार पर CBI ने दर्ज किया केस….बेटे की मौत का राज़ क्या है?

चंडीगढ़ : पंजाब के एक बहुत बड़े और जाने-माने परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और अब यह मामला एक गहरी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। पंजाब के पूर्व डीजीपी...
article-image
पंजाब

सफाई कर्मचारी आयोग सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः चंदन ग्रेवाल

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने सफाई कर्मचारियों की सुनी मुश्किलें होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल स्वार युवको को एक पिस्तौल और मैगज़ीन के साथ किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल स्वार युवको को ग्रिफ्तार कर उनके पास से एक देसी पिस्तौल और मैगज़ीन बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस थाना गढ़शंकर  के...
article-image
पंजाब

सड़क पर होने लगी नोटों की बरसात : मची लूट, पुरुष जेब भरने लगे तो महिलाएं दुप्ट्टे में छिपाने लगी

जालंधर :  फिल्लौर कस्बे के पास नवांशहर रोड पर अचानक सड़क पर 500-500 रुपये के नोट उड़ते नजर आए। राहगीरों की नजर जब इन नोटों पर पड़ी, तो देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी...
Translate »
error: Content is protected !!