मैहिंदवानी में लगा पक्का र्मोचा में 33वें दिन बिभिन्न संगठनों के नेतायों ने र्मोचे में पहुंच कर संघर्ष का किया सर्मथन

by

गढ़शंकर। हिमाचल प्रदेश में लगे साबुन उद्योग पर प्रदूषण फैलाने के आरोप में गांव मैंहिदवानी में लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी दुारा लगाए गए दिन रात के पक्के र्मोचे के 33वें दिन शाम को सैकड़ो की संख्यां में महिलाओं ने रोजाना की तरह शिरकत की और प्रदूषण को बंद करने की मांग को लेकर नारेवाजी की। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे सीटृ के राष्ट्रीय नेता महां सिंह रोड़ी ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ लगे पक्के र्मोचे की जीत तो तय है। लेकिन यहां के बिभिन्न पार्टीयों के नेताओं को इस मसले का समाधान करवाने के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि साबुन उद्योग के प्रबंधकों को समझ लेना चाहिए कि लोगो की ताकत के आगे तो अंग्रेज झुक गए और उन्हें हिन्दुस्तान से भागना पड़ा तो फैकट्री के प्रबंधको की औकात ही क्या है। उन्होंने कहा एसडीएम गढ़शंकर दुारा संघर्ष कमेटी के सदस्यों के साथ किया र्दुव्यबहार निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को समझ लेना चाहिए कि यह पक्का र्मोचा आप लोगो पर भारी पड़ेगा यह तो तय है। जगदेव सिंह गढ़ीमानसोवल ने कहा कि साबुन उद्योग के प्रबंधक घटीया हरकतें कर रहे है और बिभिन्न तरह के आरोप लगा रहे है। यहां पक्के र्मोचे में हर वर्ग हर धर्म के लोग शामिल हो रहे है। यहां पर किसी भी धर्म की बेअदबी नहीं हो रही। बिना कारण गल्त प्रचार करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इन बातों से पक्का र्माेचा औश्र मजबूत हो रहा है। सरपंच कमल कटारिया ने कहा कि हम झूठे पर्चे दर्ज करने से डरने वाले नहीं है। तव तक संघर्ष जारी रहेगा जव तक प्रदूषण पूरी तरह बंद नहीं हो जाता। इस समय परमजीत सिंह रोड़ी, अच्छर सिंह, जसवीर सिंह, सरपंच रमेश कुमार, पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार, दविंद्र राणा, नरेश राणा, कैप्टन प्रकाश लादी, पंच हरबंस लाल, अंजू बाला जोशी, ऊमिला धीमान, किरन राणा, आशा देवी, किरन देवी आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की नागरिकता पर निर्णय के लिए केंद्र को 24 मार्च तक का वक़्त

इलाहाबाद : राहुल गांधी की नागरिकता पर केंद्र के पास अब निर्णय लेने के लिए 24 मार्च तक का समय है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि नागरिकता से संबंधित मामलों पर निर्णय...
article-image
पंजाब

आईएएस अधिकारी संजय पोपली को कमिशनबाजी के आरोप में गिरफ्तार

चंडीगढ़ : सोमवार को विजिलैंस ब्यूरो पंजाब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2008 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी संजय पोपली को कमिशनबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले के तहत संजय पोपली...
article-image
पंजाब

अब Ex Mla ने भी कर दिया नवजोत कौर सिद्धू के बयान का समर्थन

चंडीगढ़ : बीजेपी नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने नवजोत कौर सिद्धू के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वह डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के उस बयान का पूरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गले में तख्ती, हाथ में बरछा : पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल इस तरह काट रहे सजा

अमृतसर :  पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल व शिरोमणि अकाली दल की सरकार के दौरान कैबिनेट में मंत्री रहे नेता मंगलवार को अकाल तख्त की सजा भुगतने के लिए श्री दरबार...
Translate »
error: Content is protected !!