जीओजी की सेवाएं खत्म करने के विरुद्ध आप सरकार को कोसा

by

गढ़शंकर – पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जीओजी की सेवाओं को खत्म करने के फैसले के विरुद्ध गढ़शंकर के बंगा चौक पर विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा सरकार के फैसले के विरुद्ध बस स्टैंड से बंगा चौक तक रोष मार्च निकाल कर और फिर चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। धरने में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा कि पंजाब की जनता को लुभाने वायदे कर सत्ता में आम आदमी पार्टी की सरकार रोजाना जनविरोधी फैसला ले रही है और इन जनविरोधी फैसलों के कारण लोगों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सेना के सेवानिवृत्त जीओजी के लोग विकास कार्यों में सराहनीय भूमिका निभा रहे थे। इनकी सेवाओं को अचानक खत्म करना गलत काम है जिसे सरकार को पूण्य सोचना चाहिए। धरने को संबोधित करते हुए सीपीआईएम नेता कामरेड दरशन सिंह मट्टू ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर बरसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार से हर वर्ग के लोग दुखी है। इस धरना प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ओर सरकार का पुतला दहन किया गया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनावों के बाद जल्द ही पंजाब की सरकार भी चली जाएगी : अरविंद खन्ना

बरनाला। लोकसभा चुनावों के बाद जल्द ही पंजाब की सरकार भी चली जाएगी, क्योंकि पंजाब में शराब घोटाला, रेत माफिया घोटाला के साथ साथ बहुत से घोटाले हो रहे हैं।  यह बात भाजपा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर जा रहे 14 सदस्यीय श्रद्धालुओं के दल पर लैंडस्लाइड : महिलाओं सहित 5 घायल

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा). हिमाचल प्रदेश के चंबा में मणिमहेश यात्रा पर जा रहे 14 श्रद्धालुओं का दल भूस्खलन की चपेट में आ गया।  इस दौरान पांच श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से एक...
article-image
पंजाब

इंसाफ की आवाज ने पर्ल कंपनी से लोगो लोगो को पैसे दिलाने के लिए की आवाज बुलंद

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर में ‘इंसाफ की आवाज’ संगठन पंजाब की विशेष बैठक जसवीर सिंह बडियाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पर्ल कंपनी के पैसे जो गवर्नमेंट से लेने हैं, के बारे में विचार चर्चा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में धूम धाम से मनाया गया श्री गुरू गोविन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव

रोहित जसवाल। सन्तोषगढ़ , 6 जनवरी :  सरवंसदानी दशमेश पिता श्री गुरू गोविन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव सोमवार को हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के लड़के लड़कियों ने वडे धूम धाम व हर्षाल्लास...
Translate »
error: Content is protected !!