जिला में धान खरीद का कार्य 1 अक्तूबर से होगा शुरू – उपायुक्त

by

ऊना : 15 सितंबर: जिला ऊना में कृषि उपज विपणन समिति मण्डी टकारला तथा टाहलीवाल में वर्ष 2022-23 के लिए धान की खरीद का कार्य 1 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि किसानों को धान विक्रय हेतू https://hpappp.nic.in/ पाॅर्टल पर एक सप्ताह पूर्व अपना टोकन बुक करवाने के लिए आॅनलाईन पंजीकरण करना होगा। राघव शर्मा ने बताया कि धान खरीद का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा प्राधिकृत नोडल एंजेंसी हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम समिति द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर डीएफएससी राजीव शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम समिति के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा, भारतीय खाद्या निगम से अजय कुमार, एफसीआई हरोली से अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकार : किशोरी लाल

विधायक किशोरी लाल ने सगूर में 45 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युतिकृत नलकूप (ट्यूबवेल) का किया लोकार्पण एएम नाथ।  बैजनाथ, 19 जनवरी :  विधायक किशोरी लाल ने सगूर गांव में जल शक्ति...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को डीसी सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानित

नाहन, 15 अक्टूबर । डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और टीम की सदस्य पुष्पा राणा को नाहन में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं पायल अरोड़ा…जिन्हें माना जा रहा अहमदाबाद में एयर इंडिया हादसे का जिम्मेदार

अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच के दौरान भारत के नागरिक उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) टाटा ग्रुप की एयरलाइंस के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 50 दिन में 16वां मर्डर : अब झाड़ियों में मिली युवक की लाश

एएम नाथ। शिमला : शिमला :  हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की हालत बेहद खराब हो गई है. प्रदेश में 2025 के शुरुआती 50 दिन में 16वां मर्डर हुआ है. ताजा मामला शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!