पंजाब के मुख्यमंत्री मान के नशे में होने के आरोपों पर करवाएंगे जांच : सिंधिया

by

नई दिल्ली :20 सितम्बर : केंद्रीय शहरी उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि वह इन आरोपों पर जांच करवाएंगे कि नशे में होने के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे से दिल्ली आने वाले जहाज से उतार दिया गया था। मंत्री ने जोर दिया कि तथ्यों की पुष्टि करना महत्वपूर्ण है।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को आरोप लगाया था कि मान को फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे तथा लुफथांसा के जहाज से इसलिए उतारा गया, क्योंकि वह नशे में थे।
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस मामले में जांच की मांग करते हुए पत्र लिखा है। सिंधिया ने एक कार्यक्रम से पत्रकारों को कहा कि ‘यह घटना विदेश की धरती पर हुई है और यकीनी तौर पर तथ्यों की पुष्टि हो’। यह उड्डयन कंपनी लुफथांसा पर है कि वह विवरण सामने पेश करे। उन्हें जो अपील भेजी गई है, वह यकीनी तौर पर उस पर गौर करेंगे। आम आदमी पार्टी ने विरोधी पक्षों के आरोपों को गलत बताते हुए उन्हें खारिज कर दिया है। मान जर्मनी की 8 दिनों की यात्रा से सोमवार को लौटे हैं। वह निवेश आकर्षित करने के मकसद से जर्मनी गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय रोजगारपरकता एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू 

गढ़शंकर, 29 अगस्त: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कॉलेज के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 7 दिवसीय रोजगारपरकता एवं कौशल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार के अधीन प्रदेश के सभी मंदिरों में मास्टर प्लान के अंतर्गत कार्य किया जायेगा ताकि मंदिरों की भव्यता बनी रहे : मुकेश अग्निहोत्री

समयबद्ध तरीके से पूर्ण करंे सभी विकासात्मक कार्य -उप मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी मंदिरों का मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा कार्य – डिप्टी सीएम ऊना, 08 अप्रैल – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लिव इन में रह रही उत्तर प्रदेश की 50 वर्षीय महिला की हत्या : हत्यारा ग्रिफ्तार

नाहन  :  जिला सिरमौर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में हरियाणा के एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही उत्तर प्रदेश की महिला की...
Translate »
error: Content is protected !!