सोलन के धर्मपुर की 44 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में 17, 19 तथा 21 जनवरी को मतदान होगा

by
धर्मपुर (सोलन) जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विकास खण्ड धर्मपुर की 44 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में 17, 19 तथा 21 जनवरी को मतदान होगा।
केसी चमन ने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी चरणों में चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित मानक परिचालन प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा।
केसी चमन ने कहा कि 17 जनवरी, 2021 को विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि 19 जनवरी, 2021 को विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, प्राथा, रौड़ी, मंडेसर, केंडोल, बढलग, कालूझंडा, घड़सी, हुड़ंग, बाड़ियां, सनवारा, नाहरी, चम्मों, जगजीतनगर तथा जाबली में मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि 21 जनवरी 2021 को विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चण्डी, गनोल, कसौली गढ़खल, गढ़खल सनावर, दाड़वां, कोटी नाम्ब तथा मेहलों में मतदान होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को गिराने में कांग्रेस के अपने ही नेताओं का हाथ रहा है और इस षड्यंत्र को प्रदेश के एक राजघराने ने अंजाम दिया : आश्रय शर्मा

एएम नाथ। मंडी : सुक्खू सरकार को गिराने में कांग्रेस के अपने ही नेताओं का हाथ रहा है और इस षड्यंत्र को प्रदेश के एक राजघराने ने अंजाम दिया। यह जुबानी हमला मंडी लोकसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा जेल से फरार कैदी ने बुजुर्ग को मारी गोली : अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही तलाश

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिला में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कैदी ने पुलिस को चकमा देकर जेल से फरार होने के बाद एक घर में घुसकर एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को मिलेगी 25 हजार की एक मुश्त राशिः प्रो. राम कुमार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरोली में आज स्वयं सहायता समूहों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन ऊना, 8 मार्चः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरोली में आज स्वयं सहायता समूहों के लिए एक कार्यक्रम का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को की समर्पित

“किसी भी देश की अर्थव्यवस्था उतनी ही प्रगतिशील होती है, जितनी उसकी बैंकिंग प्रणाली मजबूत होती है” दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 75 जिलों में...
Translate »
error: Content is protected !!