जिला बिलासपुर में कोविड-19 टीकाकरण के लिए 47 स्वास्थ्य संस्थानों पर आज ड्राई रन किया गया – डाॅ0 प्रकाश दरोच

by
बिलासपुर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच ने बताया कि आज जिला बिलासपुर में कोविड-19 टीकाकरण के लिए 47 स्वास्थ्य संस्थानों /स्कूलों में ड्राई रन किया गया, इसमें हर बूथ पर 5-5 लोगों की टीम का योगदान रहा। उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वार पर बैक्सीनेशन आफिसर-1 होमगार्ड/पुलिस का एक सदस्य की तैनाती रही जिसमें रोगी का पहचान पत्र जांच पडताल करके बेटिंग रुम में 2 गज की दूरी पर अपनी बारी का इन्तजार करने तक बैठाया गया तथा बारी-बारी से टीकाकरण कमरे में टीकाकरण के लिए भेजा गया जहां दूसरे बैक्सीनेशन आफिसर ने कोविड ऐप पर उसकी पूरी जानकारी अपलोड की। जानकारी सही पाए जाने पर उसे बैक्सीनेटर आफिसर के पास टीकाकरण के लिए भेजा गया, जहां पर बैक्सीनेटर आफिसर ने कोविड-19 का टीका लगाया और उसे टीके के बारे में पूरी जानकारी दी तथा निगरानी कमरें में भेज दिया जहां उसे आधे घण्टे के लिए बैक्सीनेशन आफिसर की निगरानी में रखा गया। उन्होंने बताया कि प्रतिकुल प्रभाव (एडबरस इफैक्ट) न होने के कारण उनको भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि उसके बाद चैथे बैक्सीनेशन आफिसर के द्वारा टीके की दूसरी खुराक प्रक्रिया की जानकारी दी तथा उचित सलाह दी गई।
उन्होंने बताया कि इस दौरान 5-5 हैल्थ केयर बर्कर (लाभार्थी) का टीकारण सम्बन्धी ड्राई रन किया गया। प्रतिकुल प्रभाव (एडबरस इफैक्ट) जैसी परिस्थिति से निपटने के लिए एईएफआई कीट की व्यवस्था सभी स्थानों पर की गई थी तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए 108 की तैनाती भी की गई थी।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, खण्डों से खंड चिकित्सा अधिकारी तथा खंडों से पुरुष व महिला पर्यवेक्षको ने अपने-अपने स्थानों का निरिक्षण किया। जिले में शुरु में स्वास्थ्य विभाग के फ्रंटलाइन बर्कर को इस टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाएगा उसके बाद पुलिस व अन्य विभागों के फ्रंटलाइन बर्कर का टीकाकरण होगा तथा बाद में सरकार के आदेशों के अनुसार टीकाकरण अभियान को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर कोविड टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में मुख्य सड़क के किनारे दुकानों का एसडीएम ने किया निरीक्षण : अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश

एएम नाथ। बिलासपुर, 04 नवम्बर: बिलासपुर शहर में मुख्य सड़क मार्ग के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सोमवार को सघन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण एसडीएम सदर डॉ. राजदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत भरमोर और पांगी में विकसित होंगे होम स्टे : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

नए होम स्टे निर्माण के लिए दिए जाएंगे 5 लाख एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान...
हिमाचल प्रदेश

चुनाव जीते होते तो सुक्खू की जगह आप मुख्यमंत्री की शपथ ले रहे होते : प्रतिभा सिंह

कांग्रेस में गुटबाजी की चिंगारी को हवा देने का काम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मंडी जिले के पधर मेंकांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दुअरा दिए बयान ने कार दिया । उन्होंने बातों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक हरकत : भारत विरोधी नारे के साथ निकाला कार रैली

कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने नापाक हरकत दिखाते हुए प्रदर्शन किया, जिसने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे...
Translate »
error: Content is protected !!