गैर योजनाबंद ढंग से पब्लिक फंडों की की जा रही है बर्बादी : भाजपा

by

होशियारपुरः  भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मेयर  शिव सूद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार,जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा,रमेश ठाकुर मेशी,यशपाल शर्मा, जिवेद सूद,अनीता ठाकुर, शाखा बग्गा  ने कहा कि कांग्रेसी नेता गैरकानूनी ढंग से वोटें  हासिल करने के लिए अफरा तफरी में नित नए नींव पत्थर व कार्य शुरू करवा कर पब्लिक के पैसों की बर्बादी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के बहुत से वार्डों  से लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि प्रस्तावित विकास कार्य से लोगों को सहूलियत की बजाय नई मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। घंटाघर के पास पानी के निकास के लिए जो पाइपें  बिछाई जा रही है उसका  अंतिम निकास तह  न होने के कारण शहर का पानी मोहल्ले में जमा होगा। कमेटी बाजार से घंटाघर तक नालियां बंद करके टाइलें लगाने का भी लोगों के गले की फांस बनेगा, क्योंकि टाइलें भारी  ट्रैफिक के कारण टिकेगी नहीं तथा नालियां बंद होने से शहर के मुख्य बाजार कोतवाली बाजार में जल भराव की स्थिति होगी। इसी तरह धोबी घाट के पास नगर परिषद व नगर निगम के समय पर पुख्ता प्रबंध करके पानी की निकासी को यकिनी  बनाया हुआ है, परंतु उसी जगह पर भारी खर्च करके जो नई पाइपें  डाली जा रही हैं, उससे  कोई लाभ नहीं होगा अपितु चो में बाढ़  आने से सारा पानी शहर में दाखिल होगा तथा पैसा भी बर्बाद होगा। उन्होंने कहा कि पहले भी सुतैहरी  रोड व भरबाई  रोड पर बिना जरूरत के 3 से 6 इंच ऊंची पीसी की परते विशाकर  सड़के बनाई गई है, उससे बहुत से एक्सीडेंट हो चुके हैं। इसी तरह बहुत से मोहल्ले पर वोटों के लिए केवल पैसे की बर्बादी की जा रही है। भाजपा नेताओं ने मांग की कि शहर में पिछले 10 महीनों से शुरू करवाए गए नगर निगम की सीमा के अंदर के  सभी विकास कार्यों की टेक्निकल जांच निष्पक्ष एजेंसी से करवाई जाए तथा राजनीतिक नेताओं की चापलूसी के लिए जिन अधिकारियों ने ऐसे गलत कार्यों के एस्टीमेट बनाए हैं उन पर भी कार्रवाई की जाए तथा पब्लिक के फंडों का जो दुरुपयोग  होना है उसकी वसूली की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारतीय इंकलाबी माकर्सवादी पार्टी की तहसील ईकाई की मीटिंग संपन

28 मई को सतनौर में जन चेतना मुहिंम तहत महिलाओं की की जाएगी विशाल इकत्रता गढ़शंकर । भारतीय इंकलाबी माकर्सवादी पार्टी (आरएमपीआई) की तहसील कमेटी की मीटिंग गढ़शंकर की मीटिंग स्थानीय गांधी पार्क में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर में 75 डॉक्टरों की होगी भर्ती, 24 विभागों में निकले पद; स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल

पुनीत महाजन:  चंडीगढ़/ बिलासपुर , 4 जून 2026:  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 24 विभिन्न विभागों में 75...
पंजाब

बीबीएमबी स्कूल से संबंधित माननीय हाईकोर्ट द्वारा स्टे, कोर्ट के आदेशों की अक्षरशः पालना की जाएगी – चीफ इंजीनियर राकेश गुप्ता

राकेश शर्मा।  तलवाड़ा, 27 दिसंबर : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा संचालित स्थानीय स्कूल से संबंधित बोर्ड की ओर से आमंत्रित की गई अभिरुचि की अभिव्यक्ति (Expression of Interest) के मामले में माननीय पंजाब...
article-image
पंजाब

मां ने अपनी 11 वर्षीय बेटी की शादी 35 साल के व्यक्ति से करवाई शादी

लुधियाना  : मां ने अमृतसर से लुधियाना मायके आकर अपनी 11 वर्षीय बेटी की शादी एक 35 वर्षीय व्यक्ति के साथ जबरन करवा दी। मां ने बेटी की शादी के बारे में अपने पति...
Translate »
error: Content is protected !!