बेटों संग भाई के घर मे घुसकर किया तलवारों से हमला,चार घायल : शनिवार से सिविल अस्पताल माहिलपुर में उपचाराधीन लेकिन पुलिस नही लिए बयान

by

चब्बेवाल – चब्बेवाल थाना के गांव जेज़ों दोआबा के एक घर मे शनिवार दो भाइयों व उनके पिता ने अपने ही ताया के घर मे दीवार फांदकर हमला बोल दिया और उन्होंने युवती से आपत्तिजनक हरकतें करनी शुरू कर दी जिसके विरोध करने पर उन्होंने हाथ मे पकड़ी तलवारों से घर के सभी सदस्यों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जेजों पुलिस चौकी व गांव की पंचायत ने घटनास्थल पर जाकर मुआना किया और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर में दाखिल कराया। 48 घँटे बीतने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान तक दर्ज नही किये। इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रानी पत्नी पवन कुमार निवासी जेजों ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार की रात वह अपने परिवार के साथ खाना खा रहे थे कि इस दौरान दीवार फांदकर राहुल, प्रभजोत व उनका पिता सुभाष चंद घर की दीवार फांदकर घर मे घुस गए। रानी ने बताया कि सुभाष चंद उसका देवर है और राहुल व प्रभजोत ने हाथों में तलवारें पकड़ी हुई थी। उसने बताया कि घर मे घुसते ही उन्होंने पहले शमा के साथ आपत्तिजनक हरकतें की हमारे द्वारा विरोध करने पर उन्होंने अमनदीप, ममता, आकाश, नीलम, पवन व शमा पर तलवारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रानी ने बताया कि उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आने की आहट पाकर यह सभी भाग गए। उसने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जेजों पुलिस चौकी के मुलाजिमों व गांव की पंचायत ने घटनास्थल का मुआयना किया और उनके घायल परिजनों को सिविल अस्पताल माहिलपुर में इलाज के लिए दाखिल कराया। उसने बताया कि इस घटना में उसका पूरा परिवार घायल हुआ है लेकिन पैसों की कमी के कारण सबको दाखिल नही किया सिर्फ शमा व आकाश को दाखिल किया गया है। उसने रोते हुए बताया कि दो दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने कोई बयान दर्ज नही किया और न ही अस्पताल आकर उनकी हालत देखी है। उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई कि उनके घर मे घुसकर तलवारों से हमला करने के आरोपियों पर कड़ी कारवाई की जाए क्योंकि उन्हें इन लोगों से जान का खतरा है।
फ़ोटो : सिविल अस्पताल माहिलपुर में दाखिल शमा व घर पर हुए हमले की जानकारी देते हुए रानी पत्नी पवन कुमार।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिस सीट पर देश और दुनिया के लोगों की निगाह है, वह है रायबरेली : राहुल गांधी को चुनौती बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह, बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव सहित कुल आठ उम्मीदवार

रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी मैदान में हैं।  उन्हें चुनौती दे रहे हैं बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह और बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव.इस सीट पर कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।...
article-image
पंजाब

IIT-NEET की महंगी कोचिंग का खेल खत्म : सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए भगवंत मान सरकार का मास्टरप्लान तैयार

चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षा तंत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत की है। शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की है कि ‘पेस’ (PACE)...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छतर सिंह ठाकुर को 60 मिले हजार वोट : छतर सिंह ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री और राहुल चौहान के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही शुक्रवार देर रात को परिणाम घोषित हुए। प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नाम शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। छतर सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल पेट्रोल पंप में 60 हजार की लूट का मामला : दोनों आरोपी पंजाब के गढ़शंकर से ग्रिफ्तार

रोहित जसवाल : टाहलीवाल । पंजाब के 2 युवकों दुआरा शनिवार को टाहलीवाल में पेट्रोल पंप से 60 हजार की लूट को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने  पंजाब के गढ़शंकर से...
Translate »
error: Content is protected !!