नगर कौंसिल गढ़शंकर में होने वाले चुनाव में टिकटें जीतने वालों दी जाएगी: हैनरी

by

गढ़शंकर (सन्नी लंब): नगर कौंसिल गढ़शंकर के चुनावों को लेकर काग्रेस दुारा पार्टी की तैयारियों के संबंध में व टिकटों के चाहवानों से आवेदन लेने के लिए पंजाब काग्रेस दुारा नियुक्त किए अब्र्जबर विधायक वावा हैनरी गढ़शंकर पुहंचे। इस दौरान पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी भी मौजूद थे। इस दौरान गढ़शंकर नगर कौंसिल के तरेह बार्डो के लिए तेरह दावेदारों ने टिकट के लिए आवेदन किया और सभी टिकट के लिए आवेदन करने वालों से विचार विर्मष किया। विधायक वावा हैनरी ने कहा कि टिकटें जीतने वालों को दी जाएगी और इस बार नगर कौंसिल गढ़शंकर का प्रधान काग्रेस का होगा। क्योंकि गढ़शंकर सहित पूरे शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दुारा करोड़ों की ग्रांट जारी गई है। जिससे गढ़शंकर शहर में विकास कार्य निरंतर चल रहे है और गढ़शंकर की जनता विकास के नाम पर वोट कर काग्रेस को जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दुारा तीनों बनाए कृषि कानून किसान विरोधी है। जिस कारण आज लाखों किसान सडक़ां पर इतनी ठंड में सडक़ों पर बैठे है। लेकिन मोदी सरकार तारीख पर तारीख देकर मीटिंगें कर किसानों के साथ वेइंसाफी कर रही है। मोदी सरकार को तुरंत तीनों काले कृषि कानून वापिस लेने चाहिए। काग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। इस समय ठेकेदार कुलभूशन शौरी, नंबरदार परमजीत सिंह, त्रिभंक दत्त ऐरी, हरजीत सिंह सोहनपाल, सन्नी लंब आदि मौजूद थे।
काग्रेस के टिकट के लिए आज आवेदन करने वाले : बार्ड नंबर एक से सुनीता रानी, बार्ड नंबर दो से त्रिभंक दत्त ऐरी, बार्ड नंबर तीन से नीरू, बार्ड नंबर चार से सुमित सोनी, बार्ड नंबर पांच से दीपक कुमार, बार्ड नंबर छे से परमजीत सिंह, बार्ड नंबर सात से नानक चंद, बार्ड नंबर नौ से शीला देवी, बार्ड नंबर दस से हरजीत सिंह,बार्ड नंबर गयारह से संजीव रानी, बार्ड नंबर बारह से बख्शीश सिंह, बार्ड नंबर तेरह से परवीन।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कामाही देवी मंदिर में गूंजा दिव्य ज्ञान: महंत राज गिरी जी महाराज का एकता व धर्म का संदेश

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : प्राचीन और पावन कामाही देवी मंदिर में एक आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें मंदिर के गद्दीनशीन महंत राज गिरी जी महाराज ने एम.आर.सी. ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर नोटों का ढेर मिलने पर राज्यसभा में बवाल : 55 सांसदों ने पत्र लिखकर कर दी यह डिमांड

दिल्ली :  राज्यसभा में आज की कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर मिले नोटों के ढेर का मुद्दा उठा. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस मामले को उठाते हुए सभापति...
article-image
पंजाब

नगर कीर्तन में युवक पर हमला कर घायल करने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर 18 मार्च  : माहिलपुर पुलिस ने 22 फरवरी को श्री गुरू रविदास महाराज जयंती समारोह में नगर कीर्तन में शामिल युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में 6...
Translate »
error: Content is protected !!