बाथरुम अभी तक इस्तेमाल भी नहीं किये थे उन्हे गिराया जा रहा है

by

होशियारपुरः संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने साथियों सहित श्मशान धाट का दौरा किया तथा वहां देखा की जो बाथरुम अभी तक इस्तेमाल भी नहीं किये थे उन्हे गिराया जा रहा है। यह बाथरुम नगर निगम ने जनता के टैक्स से  औरतों के लिए बनाये थे।लेकिन नये प्रोजेक्ट में इन्हे गिरा कर यहां पर पार्किंग बनाई जा रही है । जबकि यह थोड़ी जगह पार्किंग के लिए सही नहीं है। लोग श्मशान भूमि से बाहर ही स्कूटर, कारें खड़ी करके अपना समय निकाल लेते हैं।  उन्होंनें कहा कि लाखों रुपये की लागत से बने बाथरुम गिराने का कोई कारण नहीं लग रहा,। इन्हे इसी तरह रहने दिया जाना चाहिए और बाकि जगह को फल फूल लगा कर सुन्दर बनाना चाहिए। यहां आ कर पता चला सोनालीका, कोका कोला व कुछ अन्य उद्योगपतियों के सहयोग से श्मशान भूमि को सुन्दर बनाने का कार्य चल रहा है। जबकि पंजाब सरकार  ने एक रुपय का फंड नहीं दिया व  मन्त्री साहिब ने श्मशान भूमि के लिए कुछ नहीं किया। कर्मवीर बाली ने कहा जो प्राइवेट संस्था श्मशान भूमि को पांच साल के लिए चला रही हैं। उसने  संस्कार के लिए लकड़ी का 750 रु में नगर निगम से समझौता किया हुआ है। हैरानी की बात है कि संस्कार की लकड़ी के लिए  प्रति शव 300 रु बढ़ा कर 1050 रु जनता से लिए जा रहे हैं , जिसका कोई लिखती आदेश भी नहीं है। यह धक्केशाही तुरन्त बंद होनी चाहिए। जनता आंखे बंद करके यह सब सहन नहीं करेगी। आशिर श्मशान भूमि में पर्दे के पीछे क्या हो रहा है इसकी जानकारी सब को होनी चाहिए तथा जनता को राहत देनी चाहिए। इस अवसर पर सतविंदर कुमार समाज सेवी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोक बचाओ पिंड बचाओ’ संघर्ष कमेटी साबुन फैक्टरी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के विरुद्ध फिर से संघर्ष करने का किया फैसला।

गढ़शंकर, 06 अगस्त  : ‘लोक बचाओ पिंड बचाओ’ संघर्ष कमेटी की विशेष मीटिंग कमेटी प्रधान सूबेदार अशोक कुमार की अध्यक्षता में गढ़शंकर के बीत इलाके के मैहिंदवानी गांव में हुई। इस मीटिंग की जानकारी...
article-image
पंजाब

जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की क्षमता में होगी वृद्धि : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 2 अप्रैल: पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ अभियान के तहत नशे की चपेट में आ चुके व्यक्तियों का नशा छुड़ाकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों के अंतर्गत जिला प्रशासन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब और हिमाचल में बारिश से जनजीवन अस्त ब्यस्त… रास्ते बंद

चंडीगढ़ । पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में लगातार बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पठानकोट में जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चक्की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

39,485.017 बल्क लीटर शराब व मादक पेय ऊला जिले में 6 महीने में जब्त : नकली शराब की बिक्री और अवैध तस्करी रोकने को संगठित रणनीति के साथ संयुक्त कार्यवाही करें एजेंसियां – DC जतिन लाल

आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला-स्तरीय समन्वय समिति की बैठक रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में नकली शराब की बिक्री और मादक पदार्थों...
Translate »
error: Content is protected !!