गोलियां मार कर नौजवान का कत्ल : जाना था कनाडा कुछ दिनों बाद अपनी पत्नी के पास

by

अमृतसर, 1 अक्तूबर
थाना घरिंडा के गांव बासरके समीप गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (28) को कुछ व्यक्तियों ने गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। पता लगा है कि गतरात्रि कुछ लोग उसको अपने साथ पार्टी में लेकर चले गए तथा गेट के निकट वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस कातिलों का पता लगाने में जुट गई है। गुरप्रीत ने कुछ दिन बाद ही अपनी चार साल की लडक़ी के साथ कनाडा जाना था।
डीएसपी संजीव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दूसरी तरफ पुलिस ने घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरु कर दी है। पारिवारिक सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह गोपी का विवाह पांच साल पहले हुआ थाष उसकी पत्नी कनाडा में है तथा वह अपनी चार वर्षीय लडक़ी के साथ यहां रह रहा है। करीब 20 दिनों बाद उसने अपनी बच्ची समेत पत्नी के पास कनाडा पहुंचना था।
शुक्रवार रात को कुछ दोस्त उसके पास पहुंचे तथा उसे पार्टी में हिस्सा लेने के लिए अपने साथ ले गए। हालांकि उसके बाद उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस को शनिवार सुबह बासरके रेलवे फाटक के समीप गुरप्रीत सिंह का शव सफेद कपड़ों में मिला। उसके शरीर पर तीन गालियों के निशान थे। स्पष्ट था कि मुलजिमों ने गुरप्रीत को सडक़ पर गोली मार दी तथा फिर शव को कार में रखकर एसी चालू कर दिया। पुलिस आरोपियों तथा घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कमल वर्मा जिला मीडिया प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय जनता पार्टी के 46 में स्थापना दिवस के के अवसर पर होशियारपुर में जिला भाजपा कार्यालय कार्यालय में आज आज श्री कमल वर्मा जिला मीडिया प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार : लुधियाना के 2 युवक

बिलासपुर : पुलिस की विशेष जांच टीम (एसडीटी) ने नाकाबंदी के दौरान 28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाना में मामला किया गया है।.  जानकारी के अनुसार,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 गोलियां NRI को मार कर की हत्या :आए थे दीवाली पर इटली से, इलाके में दहशत

अमृतसर । 18 नवंबर 2018 की सुबह निरंकारी भवन पर ग्रेनेड फेंककर दो लोगों की हत्या करने वाले आतंकी विक्रम सिंह ने शनिवार रात इटली से लौटे एनआइआइ की गोलियां मारकर हत्या कर दी।...
Translate »
error: Content is protected !!