स्ट्रीय लाइट घोटाला: किसी समय भी हो सकती है कैप्टन संदीप संधू की गिरफ्तारी

by

चंडीगढ़ : 5 अक्तूबर:
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव कैप्टन संदीप संधू, जो कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के ओएसडी थे, को विजिलैंस ब्यूरो ने मुल्लांपुर स्ट्रीट लाइट घोटाले में नामजद किया है। कैप्टन संदीप संधू मुल्लांपुर दाखा विधानसभा सीट से उप चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे तथा 2022 के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस के उम्मीदवार थे।
जब से स्ट्रीट लाइट घोटाला सामने आया है, तब से ही क्यास लगाए जा रहे थे कि विजिलैंस इस मामले में कैप्टन संदीप संधू को भी गिरफ्तार कर सकती है। इससे पहले विजिलैंस टीम ने इस मामले में बीडीपीओ सतविन्द्र सिंह कंग तथा ब्लाक समिति के चेयरमैन लखविन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके बाद विजिलैंस टीम ने कैप्टन संदीप संधू के साले हरप्रीत को भी नामजद किया है। अब विजिलैंस ने कैप्टन संदीप संधू को नामजद किया है। बताया जा रहा कि कैप्टन संदीप संधू का नाम साने आने के बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया है तथा वह शहर छोड़ कर चला गया है। बता दें कि मुल्लांपुर में 65 लाख रुपये का स्ट्रीट लाइट घोटाला सामने आया है। कांग्रेस की कैप्टन सरकार में कैप्टन संदीप संधू काफी मजबूत थे। उप चुनाव में भी कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा था।
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह स्वयं उनकी नामजदगी दाखिल करने पहुंचे थे तथा मुल्लांपुर में रोड शो भी किया था। पर शिरोमणि अकाली दल के मनप्रीत सिंह इयाली जीतने में कामयाब रहे। 2022 के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने एक बार फिर संदीप संधू पर दाव खेला पर इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
वहीं सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने सीनियर कैंग्रेसी नेता तथा विधानसभा हलका इंचार्ज कैप्टन संदीप संधू की नामजदगी की निंदा की है। सियासी बदनामी के कारण कांग्रेसियों पर एक के बाद एक हो रही झूठे केसों की बात करते हुए बिट्टू ने कहा कि पंजाब में अमन कानून की स्थिति खत्म हो चुकी है। पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से गैंगस्टर सरेआम हत्याएं करके पुलिस की गिरफ्त से फरार हो र हे हैं। जेलों में नशों का व्यवसाय खुलेआम चल रहा है। महासचिव अरविंद केजरीवाल तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हिमाचल तथा गुजरात चुनाव जीतने के लिए पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों तथा विधायकों समेत वरिष्ठ नेताओं पर झूठे केस दर्ज करके पंजाब के लोगों का ध्यान भटका रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुलेआम संबंध बनाने वाले मनोहरलाल धाकड़ को मिली जमानत

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर लड़की के साथ खुलेआम संबंध बनाने वाले भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को जमानत मिल गई है। वीडियो वायरल होने के बाद एक दिन पहले ही उसे गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब

वो जब याद आए, बहुत याद आए : सदा बहार फनकार मोहम्मद रफी के जन्म दिवस पर शानदार संगीतमयी समागम का किया आयोजन

होशियारपुर: संगीत जगत के सदा बहार फनकार मोहम्मद रफी साहिब के 98वें जन्म दिवस संबंधी शानदार संगीतमयी व सांस्कृतिक समागम का आयोजन सरकारी कालेज होशियारपुर में मोहम्मद रफी कल्चरल व चैरीटेबल सोसायटी होशियारपुर, अलायंस...
article-image
पंजाब

CM ANNOUNCES TO FILL ALL

PRESIDES OVER STATE LEVEL FUNCTION TO MARK TEACHER’S DAY,  77 TEACHERS FELICITATED FOR OUTSTANDING SERVICES Hoshiarpur/September 5/Daljeet Ajnoha :   In order to further promote Punjabi language in the state, the Punjab Chief Minister Bhagwant...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के फैसले – मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के लिए आयु में छः माह की छूट

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय लिया। इस योजना का उद्देश्य...
Translate »
error: Content is protected !!