डूबती अर्थव्यवस्था, मंहगाई, बेरोजगारी, तेल व गैस की कीमतों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रधान मंत्री मोदी तथा भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ जम कर नारेबाज़ी की

by
होशियारपुर :  तीन किसान विरोधी बिलों को रद्द करने तथा भाजपा सरकार के शर्मनाक नेतृत्व में डूबती अर्थव्यवस्था, मंहगाई, बेरोजगारी, तेल व गैस की कीमतों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ जम कर नारेबाज़ी की उन्होंने मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी पुराने रिकार्ड ध्वस्त करते हुए पिछले कई दिनों से डीज़ल पेट्रोल के दामों में भारी बढ़ोतरी कर लोगों का जीना दूभर कर दिया वहीं मंहगाई के दौर में पेट्रोल डीजल लगातार महंगा होने से लोगों के जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा है शर्म की बात है कि केंद्र सरकार पहले ही कोरोना काल में डीज़ल पर तेरह रुपये तथा पेट्रोल पर दस रुपये भारी भरकम एक्साइज ड्यूटी लगा चुकी,तेल गैस की कीमतें कम करने की मांग करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के निकम्मे नेतृत्व को याद होगा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में डीज़ल पेट्रोल के मुक़ाबले लगभग दुगना सस्ता हुआ करता था,क्योंकि कांग्रेस सरकार भलीभांति समझती थी कि देश में जरूरी समान की आपूर्ति व ढोने में डीज़ल की कीमतें कम रखना आवश्यक होता है डीजल में बढोतरी मंहगाई में बेतहाशा वृद्धि होना तय होता है।कांग्रेसियों ने कहा कि डाक्टर मनमोहन सिंह सरकार के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल होने पर भी पेट्रोल सत्तर रुपये लीटर व डीज़ल साठ रुपये से कम रहा था।
           कांग्रेसी नेताओं ने एक सुर में कहा कि किसानों व ट्रांसपोर्टरों के लिए डीज़ल के बढ़े दाम घातक है डीज़ल की मार नही झेल पायेंगे पहले से कर्ज़ में डूबे किसान व ट्रांसपोर्टर बर्बाद हो गए है पर मोदी सरकार चैन की बांसुरी बजा रही है तो जनता मंहगाई व बेरोजगारी से त्राहि त्राहि कर रही है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के लिए अभिशाप साबित हो रही है,शर्म की बात है कि मोदी सरकार ने आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा का बेड़ा ग़र्क कर दिया। कांग्रेस नेताओं मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मंहगाई व डीज़ल की बेतहाशा वृद्धि,किसान विरोधी कृषि बिलों पर सभी भाजपाई नेता मुंह पर ताला लगा कर बैठे है जिस से इनका लोक विरोधी चेहरा सब के सामने आ गया है, शर्मनाक है भाजपाई किसानों ट्रांसपोर्टरों व आम आदमी की बर्बादी का तमाशा देख रहे है। कांग्रेस नेताओंने मोदी सरकार से लोगों पर रहम करने की अपील करते हुए कहा कि देश के लोगों पर से तेल कीआसमान छूती कीमतों का बोझ कम करने व तीनों कृषि बिलों को वापिस लेने की मांग करते कांग्रेसियों ने कहा कि दुखद है कि भाजपा पूंजीपतियों की रक्षक बनी हुई है तथा भाजपा का एक ही मकसद सिर्फ़ मध्य वर्ग तथा किसानों को कुचलने के इरादा बना चुकी है यह बात जग ज़ाहिर हो गई तथा भाजपा पूरी नंगी हो चुकी है इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजिंदर सिंह परमार,पूर्व पार्षद सुरिंदर सिद्धू, कुलविन्दर सिंह हुंदल, कमलजीत कटारिया, हरबिलास विंदर,अश्वनी शर्मा इंटक, सुरिंदर बीटन,मंजीत बिल्लू,जतिंदर सिंह, हरबिलास कतनोरिया, अशोक गुप्ता तथा परवीन जैन आदि तथा अन्य कांग्रेस वर्कर रोष प्रदर्शन में शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Last Prayers Held for Padma

Patiala/Daljeet Ajnoha/June 1 — The literary world and the Sikh community came together in solemn tribute today as the antim ardas (last prayer ceremony) of Padma Shri Dr. Rattan Singh Jaggi, an iconic scholar...
article-image
पंजाब

भारत देश अलग-अलग धर्मों, वर्गों व समुदायों का एक सुंदर गुलदस्ता:सांसद मनीष तिवारी

क्रिसमस के शुभ अवसर पर गांव ओड़ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल नवांशहर, 25 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि भारत देश एक...
article-image
पंजाब

Major Breakthrough in Central Jail

Hoshiarpur/July 5/Daljeet Ajnoha :  Senior Superintendent of Police (SSP) Hoshiarpur Sandeep Kumar Malik, while addressing the media, stated that following the circulation of a viral video from Central Jail Hoshiarpur on social media, an...
article-image
पंजाब

लिपस्टिक लगा, चेहरे पर लाली लगाकर सलवार सूट पहन कर पहुंचा : गर्लफ्रेंड की परीक्षा देने पहुंचा

फ़रीदकोट  :  पंजाब के फरीदकोट जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। अपनी गर्लफ्रेंड को पास कराने के लिए एक युवक ने न सिर्फ सलवाट सूट पहना, बल्कि चेहरे पर लाली...
Translate »
error: Content is protected !!