पहले दिन जिला ऊना में 105 लाभार्थियों को दी कोविड वैक्सीन

by
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया, ऊना में हुआ वेबकास्ट
ऊना (16 जनवरी)- जिला ऊना में कोरोना महामारी के अंत के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसका वेबकास्ट ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा, एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल, एमएस डॉ. निर्दोष तथा डॉ. निखिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि पहले दिन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 100 में से 55 लाभार्थियों तथा गगरेट अस्पताल में 70 लाभार्थियों में से 50 को टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कोविशिल्ड वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। 16 जनवरी के बाद 18, 22, 23, 28, 30 जनवरी व 1 फरवरी तक टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। प्रथम चरण में स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर सहित अन्यों का टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक टीकाकरण स्थान पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
पहला टीका डॉ. विक्रांत पराशर को लगा
जिला ऊना में कोविशील्ड की पहली डोज दंत चिकित्सक डॉ. विक्रांत पराशर को लगाई गई। कोरोना वैक्सीन के पहले लाभार्थी डॉ. पराशर ने दवाई आने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया है। उन्होंने वैक्सीन के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और महामारी से बचाव में कारगर सिद्ध होगी।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विकास खंड मैहला का दौरा

बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्य के अलावा स्ट्रांग रूम तथा काउंटिंग हॉल का भी किया निरीक्षण एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज विकास खंड मैहला का दौरा...
हिमाचल प्रदेश

पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी कोर्सों हेतू आवेदन 22 जून तक आमंत्रित

ऊना, 19 मई – प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जन जाति, अल्पसंख्यकों, एकल नारी/विधवा तथा दिव्यांग वर्ग से सम्बन्धित अभ्यार्थियों को कम्पयूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारकंडी क्षेत्र में सड़कों पर व्यय किए जा रहे 64 करोड़ : केवल सिंह पठानिया

पठानिया ने कहा…..कम वोल्टेज समस्या के समाधान हेतु 5.84 करोड़ से 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन स्थापित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी के वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत एएम नाथ। शाहपुर : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चंबा द्ने मनाया 66वा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष है इसी में आपके जीवन की अगली रूपरेखा तय होती – मुकेश रेप्सवाल

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय चंबा द्वारा 66वे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह भाग 2 का आज सफल आयोजन किया गया। जिसमें  मुख्य अतिथि उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत...
Translate »
error: Content is protected !!