लडक़ी पर मामला दर्ज : लडक़े के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के आरोप में

by

चंडीगढ़, 6 अक्तूबर : थाना गुरुहरसहाय के अधीन पड़ते एक गांव वासी लडक़े ने एक लडक़ी पर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के आरोप लगो हैं। पुलिस ने आरोपी लडक़ी पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवक ने बताया कि जब वह अपने रिश्तेदार के विवाह में शामिल होने गया था तो वहां तो वहां एक लडक़ी विवाह पर आई थी, जिसे वह नहीं जानता था। उसे उक्त लडक़ी ने बातचीत के लिए बुलाया। विवाह के दौरान जब रात्रि के समय सभी रिश्तेदार सौ गए तो लडक़ी ने लडक़ी को कमरे में बुला कर उसे उकसाया। लडक़े के मना करने के बावजूद लडक़ी ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए। इसके साथ ही जांच अधिकारी एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि पीडि़त नौजवान की शिकायत पर पुलिस ने मुलजिम लडक़ी के खिलाफ पोसको एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल : सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल में शामिल करवाया

नई दिल्ली– मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि मैं बिना शर्त वापसी कर रहा हूं। उऩको सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल...
पंजाब

पार्षद ने बताया क्या होता है वाकयी में जन प्रतिनिधि : पार्षद जसपाल सिंह चेची ने वार्ड में लगवाएं 20 जागरुकता बोर्ड

बोर्डों पर लोगों से जुड़े विभागों के मोबाइल नंबर किए अंकित,जागरुकता बोर्ड लगाने का उद्देश्य लोगों तक बिना दिक्कत के कम समय में सेवाएं मुहैया करवाना बोर्ड पर दर्शाए गए हैं वाटर सप्लाई, सीवरेज...
Translate »
error: Content is protected !!