कुलदीप सिंह वैद ने पंजाब कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन का पदभार संभाला

by

आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी होगी और मजबूत: दीपक हंस
लुधियाना : 7 अक्टूबर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन नियुक्त किए गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद द्वारा चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में अपना पदभार संभाल लिया है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेश ललोटिया, सांसद मनीष तिवारी, सांसद डॉ अमर सिंह, सांसद मोहम्मद सदीक, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक राजकुमार चब्बेवाल पूर्व चेयरमैन, पवन दीवान भी विशेषतौर मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस के एससी डिपार्टमेंट के कन्वीनर दीपक हंस ने पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी कमिश्नर, कुलदीप सिंह वैद जैसे सूझवान और जिम्मेदार नेता को पंजाब कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट का चेयरमैन बनाने के लिए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। उनकी नियुक्ति आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने भरोसा दिया कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर संगठन की मजबूती हेतु कार्य करेंगे व पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कसरत दौरान डीएसपी की हुई मौतकुछ दिन बाद : भाई भाभी को नशा तस्करी में सजा , भाई को 8 साल की कैद और जुर्माना, भाभी को भी 11 साल का कैद

लुधियाना :  लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा के जिम में कसरत करते जिन डीएसपी दिलप्रीत सिंह की 22 फरवरी को मौत हो गई थी, उनके भाई भाभी को नशा तस्करी में कठोर कारावास की...
article-image
पंजाब

एन.आर.आई ने सांझी रसोई के लिए सौंपा 25 हजार का चैक

होशियारपुर: जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से जरुरतमंद व बेघर लोगों को दोपहर का खाना मुहैया करवाने के लिए चलाए जा रहे सांझी रसोई प्रोजैक्ट के लिए प्रवासी भारतीय तरसेम मिन्हास की ओर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

गढ़शंकर, 5 जून: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान और एनएसएस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर...
article-image
पंजाब

माहिलपुर खालसा कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने हेतु “प्रतिभा खोज” प्रतियोगिता का आयोजन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!