कोविड वैक्सीन सुरक्षित भी-कारगर भी. वैक्सीन के बाद हल्का बुखार या दर्द सामान्य

by
ऊना – जिला ऊना में कोरोना महामारी के अंत के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। लेकिन वैक्सीन के बारे कई तरह की अफवाहें फलाई जा रही है। इस संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगाने के उपरांत हल्का बुखार या बाजू में दर्ज सामान्य बात है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लगाने वाले प्रत्येक लाभार्थी के साथ डॉक्टर का फोन नंबर साझा किया जा रहा है, ताकि कोई असहजता महसूस होने पर उनसे संपर्क कर चिकित्सीय परामर्श लिया जा सके। डीसी ने कहा कि कोरोना के लिए वैक्सीनेशन स्वैच्छिक है, हालांकि स्वयं की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार को सीमित करने के लिए कोरोना वैक्सीन की पूरी खुराक आवश्यक है।
कोरोना टीकाकरण की ये है व्यवस्था
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि सरकार ने उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता पर वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया है। पहले समूह में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। दूसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा वह लोग जो पहले से ही किसी गंभीर रोग से ग्रसित हैं। इसके बाद वैक्सीन को अन्य सभी जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा।
कोरोना टीकाकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण करने के लिए आधार या ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी या पैन कार्ड या पासपोर्ट या जॉब कार्ड या पेंशन दस्तावेज, स्वास्थ्य मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी कार्ड, सांसदों या विधायकों या एमएलसी द्वारा जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र, बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी पासबुक, केंद्र व राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा आईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों का होना आवश्यक है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन की नियत तिथि, स्थान और समय के बारे में अपने मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होगा। वैक्सीन की सभी खुराक देने के बाद एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी उनके नंबर पर भेजा जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के बंधन में बंधे मंत्री विक्रमादित्य सिंह : सिख रीति-रिवाजों के अनुसार डॉ. अमरीन कौर के साथ की शादी

एएम नाथ l चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में एक सादे समारोह में सिख रीति-रिवाजों के अनुसार डॉ. अमरीन कौर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब पीकर गाड़ी चलाई तो बजने लगेगी खतरे की घंटी

सोलन। तेजी से विकसित हो रहे भारत में हर दिन ऑटो मोबाइल सेक्टर में नई तकनीक से अपडेट होने का अवसर मिल रहा है। ऑटो मोबाइल सेक्टर में अब जल्द ही एक ऐसी तकनीक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की, बजट अनाउंसमेन्ट पर हुई चर्चा एएम नाथ। चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (भवन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट का EC को आदेश : आप की सरकार नहीं बनी तो मुफ्त की योजनाएं खत्म : ऐसे फोन कॉल पर बैठी जांच

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को चुनाव आयोग को उन आरोपों की जांच करने की इजाजत दी है जिसमें कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगने...
Translate »
error: Content is protected !!