20 दिन बाद जेल से बाहर आया : रंकज ने दावा उसे साजिश के तहत फंसाया, आरोपी लड़की या सन्नी मेहता को जानता तक नहीं

by

मोहाली : मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नहाती हुई 60 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो वायरल करने से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया शिमला का रंकज वर्मा 20 दिन बाद जेल से बाहर आ गया। पंजाब की खरड़ कोर्ट से रेगुलर बेल मिलने के बाद जेल से बाहर आए रंकज ने खुद को रॉन्ग आइडेंटिटी और साइबर फ्रॉड का शिकार बताया।
रंकज ने दावा किया कि उसे साजिश के तहत इस केस में फंसाया गया। यह बात कोर्ट के अंदर भी साबित हो गई इसलिए माननीय जज ने उसकी जमानत मंजूर कर ली। रंकज ने कहा कि वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली रोहड़ू (हिमाचल प्रदेश) की आरोपी लड़की या सन्नी मेहता को जानता तक नहीं। ये लोग कौन हैं? उसे नहीं पता। वह और उसका पूरा परिवार तो यह सोच-सोचकर हैरान-परेशान है कि आखिर उसका नाम इस मामले में आया कैसे?
गौरतलब है कि सन्नी मेहता रोहड़ू का ही रहने वाला है और वहां की एक बेकरी में काम करता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सन्नी मेहता आरोपी लड़की का बॉयफ्रेंड है जबकि सन्नी मेहता रिमांड के दौरान पुलिस अफसरों से कह चुका है कि उसका वीडियो वायरल होने वाली घटना से कई दिन पहले ही लड़की से झगड़ा हो गया था और उसके बाद उसने लड़की को ब्लॉक कर दिया था। रंकज ने कहा कि 17 सितंबर की रात को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने हंगामा किया और 18 सितंबर की दोपहर होते-होते उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वह उस समय शिमला में था।
रंकज के पिता रूप सिंह वर्मा ने कहा कि उनका परिवार पहले दिन से कह रहा है कि रंकज ने कुछ नहीं किया। उसे फंसाया जा रहा है। रूप सिंह वर्मा ने कहा कि उनका परिवार देवभूमि हिमाचल का रहने वाला है। यहां इस तरह का काम कभी नहीं कर सकते। उनके परिवार को अपने देवी-देवताओं पर पूरा विश्वास था कि एक दिन इंसाफ जरूर मिलेगा।
रंकज वर्मा की जमानत के लिए उसके भाई पंकज तीन हफ्ते से भागदौड़ कर रहे थे। पंकज ने कहा कि पंजाब पुलिस ने 18 सितंबर की रात को रंकज को गिरफ्तार किया और हम उसी दिन से अफसरों से कह रहे हैं कि वह बेकसूर है। अब तो कोर्ट ने भी उसे रेगुलर बेल देकर एक तरह से उनकी बात पर मुहर लगा दी है।
रंकज ने अपने वकील के जरिये खरड़ कोर्ट में दायर की जमानत अर्जी में खुद को बेकसूर बताते हुए इसे रॉन्ग आइडेंटिटी का केस बताया। उसके वकीलों की ओर से अदालत में दलील दी गई कि फेसबुक अकाउंट से उसकी फोटो उठाकर उसका मिसयूज किया गया। रंकज ने दावा किया कि वह सन्नी मेहता, आरोपी छात्रा या फौजी संजीव सिंह से कभी नहीं मिला। न ही उनका इन तीनों से कोई संपर्क रहा। उसके फोन की CDR चेक करके इसकी पुष्टि की जा सकती है। फौजी संजीव सिंह भी कोर्ट में रंकज को निर्दोष बता चुका है।
पंजाब पुलिस ने 18 सितंबर की दोपहर में आरोपी छात्रा को अरेस्ट कर लिया। उसी दिन देर रात हिमाचल से रंकज वर्मा और सन्नी मेहता को गिरफ्तार किया गया। रंकज की फोटो आरोपी छात्रा ने ही अपने मोबाइल में दिखाई थी। पंजाब पुलिस ने रंकज को शिमला के ढली से पकड़ा वहीं सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया। आरोपी छात्रा भी रोहड़ू की रहने वाली है। 31 साल का रंकज शिमला की एक ट्रेवल एजेंसी में काम करता है। वह मूल रूप से ठियोग के संधू क्षेत्र का है जबकि 23 साल का सन्नी मेहता रोहड़ू की ही एक बेकरी में काम करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पहली एफआईआर : नए आपराधिक कानूनों तहत मंडी जिले के पुलिस थाना धनोटू में धारा 126(2), 115(2), 352 व 351 (2) में किया दर्ज

एएम नाथ। शिमला : देशभर में तीन नए आपराधिक कानून आज से लागू हो गए हैं। पुराने कानूनों की जगह अब भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ने ले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टाऊन हॉल ऊना में डिजिट साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित : प्रत्येक कार्य को सुगमता के साथ करने के लिए कम्पयूटर और ऑनलाईन सुविधा से जोड़ा जा रहा – एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान

एएम नाथ।  ऊना, 29 जुलाई – डिजिट साक्षरता को लेकर सोमवार को ऊना के टाऊन हॉल में जागरूकता शिविर अयोजित किया गया। शिविर में लोगों को साइबर क्राइम, फेक न्यूज, विज्ञापन, सोशल मीडिया शिष्टाचार,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्योंकि सुक्खू को ऑल्टो पसंद है…बिहार में कांग्रेस एक बोलेरो तो हिमाचल में ऑल्टो में फिट करेंगे : जयराम ठाकुर

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 11 दिसंबर को 3 साल कार्यकाल पूरा कर रही है और इस दिन मंडी में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस सरकार जहां...
article-image
पंजाब

बाइक भिड़ने से एक कि मौत तीन घायल: गढ़शंकर के नंगला गांव के पास हुई दुर्घटना

गढ़शंकर – गढ़शंकर के आनंदपुर साहिब रोड़ पर नंगला गांव के पास मंगलवार को सुबह पांच बजे दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक कि मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो...
Translate »
error: Content is protected !!