हरोली बल्क ड्रग पार्क के लिए 1,923 करोड़ की डीपीआर तैयारः प्रो. राम कुमार

by

ऊना, 8 अक्तूबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली हरोली में बनने जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए उद्योग विभाग ने 1,923 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली है। प्रो. राम कुमार ने कहा कि एक हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी, जबकि 923 करोड़ प्रदेश सरकार उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने रिकॉर्ड समयसीमा के भीतर डीपीआर तैयार करने के लिए उद्योग विभाग को बधाई देते हुए कहा कि इस परियोजना से पूरे हिमाचल प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। जहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं प्रदेश की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
यह बात एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष ने आज ईसपुर में लगभग 1 करोड़ की लागत से बनने जा रहे सिंचाई योजना के भूमिपूजन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने हरोली विस क्षेत्र में 100 से अधिक ट्यूबवेल लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों की हर प्रकार से मदद की है। केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि के रूप में प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
इस अवसर पर प्रधान बक्शो देवी, नरेश, प्रकाश, जोगिंदर, मास्टर रामजी, हरिनारायण, कश्मीरी लाल, रानी देवी, ममता देवी, मुंदरी, सतपाल तथा दीवान चंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोयला के सूबेदार श्याम लाल वर्मा सेना में 30 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा उपरांत हुए सेवानिवृत्त

पट्टा मेहलोग 3 अप्रैल (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत गोयला के बजताना ग्राम के श्याम लाल वर्मा सपुत्र श्री शेर सिंह वर्मा भारतीय सेना में 30 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं

एएम नाथ । शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ जेएनयू में नारेबाज़ी वामपंथी और कांग्रेस की हताशा का प्रतीक : जयराम ठाकुर

देशवासियों के दिलों में बसते हैं नरेंद्र मोदी और शाह, अपशब्द कहने वालों को जवाब देगा देश सरकार द्वारा आवासीय प्लाटों के रजिस्ट्रेशन फीस में वृद्धि जन विरोधी एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री नेे सीमावर्ती क्षेत्रों में एकीकृत चौकियां स्थापित करने के दिए निर्देश : राज्य की नीतियों में नए विचारों का किया जाएगा समावेशः मुख्यमंत्री

 सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन की अध्यक्षता शिमला  :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में तीन वर्षों बाद आयोजित प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों तथा...
Translate »
error: Content is protected !!