सरकार की टालमटौल रवैये की आलोचना : पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर यूनियन होशियारपुर हैड आफिस मुकेरियां की मासिक बैठक में

by

मुकेरियां : पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर यूनियन होशियारपुर हैड आफिस मुकेरियां की मासिक बैठक नरेन्द्र सिंह गोली की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर मुकेरियां में हुई। जिसमें पैंशनर्स की लंबित जायज मांगों के प्रति सरकार की टालमटौल रवैये की आलोचना हुई।
प्रिंसिपल देवेन्द्र सिंह, देसराज, तरसेम सिंह, मनमोहन सिंह मिन्हास, कुलदीप सिंह, बृज मोहन सोनी तथा बलविन्द्र सिंह ने कहा कि यह सरकार भी पिछली सरकारों की तरह टालमटौल नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि चुनावों के दौरान उनकी मुलाजिम व पैंशनर्स वर्ग की तरफ से पूरी मदद की गई है। यदि सरकार उनके हितों के प्रति उपेक्षा बरतती है, उनमें आक्रोश बढ़ सकता है।
संगठन नेता नरेन्द्र सिंह गोली ने पैंशनर्स को लाइफ टाइम बकाये संबंधी नामांकन पत्र बैंकों में देने को कहा तथा इसके महत्व संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने समय पर जीवन प्रमाणपत्र भी बैंकों में देने की बात कही। इस मौके पर संरक्षक अनंत राम, बख्शीश सिंह, दिलावर सिंह, बलविन्द्र सिंह, तरसेम सिंह, मनमोहन सिंह, अजीत सिंह, अवतार सिंह अंजान, राजेश कुमार तथा दिलबाग सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब सरकार ने वापस ली विवादित ‘लैंड पूलिंग पॉलिसी

चंडीगढ़ । राजनीतिक और कानूनी दबाव के बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने सोमवार को 14 मई 2025 को जारी विवादित लैंड पूलिंग पॉलिसी और इसके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भागी सोसाइटी : सोसायटी की परिसंपत्तियों को बेचकर इसके निवेशकों की देनदारियों को निपटाया जाएगा

एएम नाथ। शिमला : ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी नौ सालों तक हिमाचल प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से काम करती रही और हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भाग गई है। सोसायटी...
article-image
पंजाब

एसएचओ ने डीएसपी पर उत्पीड़न के लगाए आरोप : सोशल मीडिया पर डाली एक पोस्ट में लिखा इसकी शिकायत मोगा एसएसपी और डीजीपी से करेंगी

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की  इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल ने डीएसपी रमनदीप सिंह पर  यौन उत्पीड़नके आरोप लगाए हैं। एक दिन पहले अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल को 5 लाख रुपए लेकर नशा तस्करों...
article-image
पंजाब , समाचार

मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर पंचायत समिति भवनों पर नहीं होगा कब्जा : MLA डॉ. राज कुमार

माहिलपुर  :  चब्बेवाल हलके के कांग्रेसी विधायक डॉ. राज कुमार ने गढ़शंकर के विधायक और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा पंचायत समिति की बिल्डिंग में बनाए जा रहे मोहल्ला...
Translate »
error: Content is protected !!