पेड़ से टकराने से कैंटर चालक की मौत

by

गढ़शंकर -गढ़शंकर-चंडीगढ़ सड़क पर पनाम गांव के पास कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिसके चलते चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैंटर नंबर एचपी 12 एन4424 जिसमे लोहे के सरिये भरे हुए थे वह चंडीगढ़ से जम्मू की और जा रहा था लेकिन जब वह गढ़शंकर के गांव पनाम के पास पहुंचा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में मिरतक चालक की पहचान सिकंदर पुत्र महमंद बशीर निवासी कोट धारा, राजोरी जम्मू कश्मीर के रूप में हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई और इसमें फंसे चालक को निकालने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और मिरतक चालक का शव गढ़शंकर के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. पंपोष को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों को दंडित करने के लिए शहर में रोष मार्च : जाति आधारित व्यवस्था को तोड़ने के लिए जागरूक लोगों से लड़ने का आह्वान किया

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब यूनिट गढ़शंकर, जीवन जागृति मंच, कीर्ति किसान यूनियन दोआबा साहित्य सभा और डॉ. बीआर अम्बेडकर मिशन ट्रस्ट संयुक्त रूप से देश में बढ़ते जातिगत भेदभाव और व्यावसायिक शिक्षा...
article-image
पंजाब

सांसद डा. चब्बेवाल कपाहट में मुकामबली शाह के दरबार में हुए नतमस्तक

अज्जोवाल से महिंगरोवाल सडक़ और महिंगरोवाल पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा होशियारपुर, 1 जुलाई : विधान सभा हलका शामचौरासी में पड़ते कंडी के गांव कपाहट में स्थित मुकामबली शाह जी के धार्मिक अस्थान...
article-image
पंजाब

मोबाइल वैन, सैमीनार के अलावा अलग -अलग गांवों में जाकर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में किया गया जागरुक: अपराजिता जोशी

लोअर कोर्ट में आशा किरण स्पैशल स्कूल के बच्चों की ओर से लगाई गई प्रर्दशनी में जिला एवं सत्र न्यायधीश ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने लोगों को नि:शुल्क...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निषाद की सफलता पर सबको नाज : पेरिस पैरालंपिक में ऊना के लाल निषाद का कमाल, ऊंची कूद में रजत पदक जीत कर रचा इतिहास

सीएम-डिप्टी सीएम ने दी बधाई रोहित भदसाली।  ऊना, 2 सितंबर। पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में ऊना जिले के अंब क्षेत्र के निषाद कुमार ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। ऊंची...
Translate »
error: Content is protected !!