दूध, दूध से बनने वाले पदार्थ, गुड़ व शक्कर के सैंपल जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने लिए, जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे फूड व ड्रग टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़

by

शुद्ध व मानक खाने-पीने वाले पदार्थ हर हाल में यकीनी बनाए जाएंगे: डा. लखवीर सिंह
होशियारपुर, 21 जनवरी:
शुद्ध व मानक खाने-पीने वाले पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने आज अलग-अलग स्थानों पर जाकर दूध, दूध से बनने वाले पदार्थ, गुड़ व शक्कर के 10 सैंपल लिए जो फूड व ड्रग टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ को भेजे जा रहे हैं।
आज लिए गए सैंपलों के बारे में जानकारी देते हुए डा. लखवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों सहित गांव अज्जोवाल स्थित वेरका मिल्क प्लांट व होशियारपुर-दसूहा रोड स्थित अलग-अलग बेलनों से सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि टीम की ओर से वेरका मिल्क प्लांट से 4 सैंपल दूध व दूध से बनने वाले पदार्थों के लिए गए हैं जबकि दसूहा रोड पर स्थित बेलनों से 6 सैंपल गुड़ व शक्कर के लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट 3 सप्ताह तक आ जाएगी। उन्होंने कहा कि सैंपलिंग का उद्देश्य लोगों में किसी किस्म का खौफ पैदा करना नहीं बल्कि लोगों को शुद्ध व मानक खाने-पीने के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की ओर से मिलावटखोरी करने से लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा बल्कि साफ-सुथरे खाने पीने वाले पदार्थ बेचने वालों को उत्साहित किया जाएगा।
जिले के अंदर खाने-पीने वाली वस्तुएं बनाने व बेचने वालों को फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 का मुकम्मल पालन को यकीनी बनाने के निर्देश देते हुए डा. लखवीर सिंह ने खाने-पीने के समान वाली रेहडिय़ां लगाने व दुकाने चलाने वालों को रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान किया। उन्होंने खाने-पीने वाले पदार्थ बनाने व बेचने वालों को अपील की कि वे मौजूदा स्वास्थ्य संकट व जनहित के मद्देनजर शुद्ध व मानक खाना लोगों तक पहुंचाएं ताकि मिशन तंदुरुस्त पंजाब को पूरी तरह सफल बनाया जा सके। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोरोना महांमारी को ध्यान में रखते हुए खाने-पीने वाली दुकानें, रेहडिय़ां, ढाबों, स्वीट शापज आदि पर जरुरी साफ-सफाई अत्यंत जरुरी है ताकि सभी को तंदुरुस्त रखा जा सके।
मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान को आने वाले दिनों में तेज करने का संकेत देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जन सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोगों के साथ के बिना यह मिशन कामयाब नहीं हो सकता। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शाम के समय फास्ट फूड की रेहडिय़ां लगाने वालों को अपील की कि वे अपनी-अपनी रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ-साथ लोगों को शुद्ध व सेहतमंद पदार्थ बेचने को भी यकीनी बनाएं।
सैंपल लेते समय जिला स्वास्थ्य अधिकारी के साथ फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर रमन विर्दी, हरदीप सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मूसेवाला के कत्ल की साजिश में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े 2 आरोपी शामिल

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की आंच पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री तक पहुंच गई है। मानसा पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में 2 और आरोपियों को नामजद किया है। यह दोनों म्यूजिक इंडस्ट्री से ही...
article-image
दिल्ली , पंजाब

दिल्ली में कुछ प्लांट में कोयला एक दिन का ही बचा, निर्बाधन सप्लाई जारी रख पाना संभव नहीं : सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली :     भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सरकार ने बिजली की कटौती में इजाफा होने की आशंका जताई है। राजधानी के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को पैनिक बटन दबाते हुए...
article-image
पंजाब

Candidates should take maximum advantage

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/june 17 :District Employment Generation, Skill Development and Training Officer Hoshiarpur, Mrs. Ramandeep Kaur said that many efforts are being made by District Employment and Business Bureau Hoshiarpur to provide employment to unemployed...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी की ‘दोस्ती’ का खामियाजा भुगत रहा देश…. ट्रंप की भारत पर पेनाल्टी सुन कांग्रेस हमलावार

नई दिल्ली । कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट का हवाला देकर पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर सरकार को घेर रहे हैं। अंकल सैम ने एक और ट्वीट कर...
Translate »
error: Content is protected !!