केवीके बाहोवाल में धान की पराली के प्रबंधन की ट्रेनिंग के लिए शिविर लगाया गया

by

माहिलपुर – कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर द्वारा धान की पराली के खेत मे ही प्रबंधन के लिए केवीके बाहोवाल में किसानों को सिखलाई देने के लिए शिविर लगाया गया जिसमे माहिलपुर ब्लाक के कई गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों से बात करते हुए डॉ मनिंदर सिंह बोंस डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग केवीके बाहोवाल ने बताया कि मशीनरी के उचित इस्तेमाल से पराली का प्रबंध किया जा सकता है। उन्होंने पराली को आग लगाने से वातावरण व उपजाऊ जमीन को होने वाले नुकसान की जानकारी दी और कहा कि पराली प्रबंधन के लिए स्मार्ट सीडर, सुपर सीडर, हैपी सीडर, जीरो टिल ड्रिल, उलटावा हल, मलचर, कटर व रोटावेटर का इस्तेमाल करना चाहिए। डॉ कंवरपाल सिंह ढिल्लो सहायक प्रोफेसर पशु चिकित्सा ने बताया कि पराली को पशुओं के आहार, मशरूम उत्पादन, ऊर्जा, मल्च व गोबर गैस में इस्तेमाल की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Saplings were planted by Alliance

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 4 :   Today on the occasion of Hariyali Amavasya, keeping in mind the environment protection, saplings were planted by Alliance Club Hoshiarpur Greater at India Enclave Piplanwala. Ally. Ramesh Kumar and Ally....
article-image
पंजाब

पंजाब भाजपा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से आए केवल सिंह ढिल्लों कैसे बने सबकी पसंद?

चंडीगढ़ कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी ने पंजाब प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है. ढिल्लों इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले जाट सिख हैं. वो 76 साल...
article-image
पंजाब

दीवान ने लुधियाना नगर निगम को घेरा : कहा- सिटी बस सेवा का ठप होना नागरिकों के साथ बड़ा धोखा

तरक्की से पतन तक: दीवान ने सिटी बस परियोजना की विफलता के लिए नगर निगम को ठहराया जिम्मेदार लुधियाना, 28 जून: जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट...
article-image
पंजाब

बिजनेस ब्लास्टर स्टेट टीम ने किया पद्दी सूरा सिंह स्कूल का दौरा

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा नौजवान प्रार्थियों के लिए कारोबार के मौके उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई स्कीम बिजनस ब्लास्टर की प्रदेश टीम की ओर से इस स्कीम के तहत चुने गए सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!