दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करवाया जाएगा शहर का विकास: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने 16.94 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 27, 20 व 21 को जाने वाली सडक़ की मरम्मत के कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 17 अक्टूबर:  कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर के सभी वार्डों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शहर वासियों को भी शहर के विकास को लेकर प्रशासन को हर तरह से सहयोग देने की अपील की। वे आज वार्ड नंबर 27 के मोहल्ला कीर्ति नगर में वार्ड नंबर 20 व 21 को जाने वाली सडक़ की मरम्मत के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर श्री सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
16.94 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य की शुरुआत करवाते हुए कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के वार्डों में लोगों की मांग अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और यह क्रम लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वार्ड नंबर 27 के लोगों को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में वार्ड में और भी विकास कार्य शुरु करवाए जाएंगे और लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर पार्षद हरविंदर सिंह, मंजीत कौर, विजय अग्रवाल, पूर्व पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, कमलजीत कम्मा, कामरेड गंगा प्रसाद, सुमेश सोनी, लाल सिंह, भगत राम, जोगिंदर सिंह, कालीदास, देवराज, परमजीत सिंह पम्मा, कृष्ण कुमार, रविंदर लौंगिया, ओम प्रकाश लूथरा, लाल बाबू, रवि कुमार, कुलदीप सिंह, दलवीर कौर, दलजीत कौर सैनी के अलावा अन्य इलाका निवासी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

घर और क्रशर पर इनकम टैक्स ने की छापामारी : पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के फार्म हाउस पर भी रेड

पठानकोट : पंजाब में पठानकोट के हल्का भोआ से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल के घर, फार्म हाउस और क्रशर पर इनकम टैक्स ने छापामारी की। इनकम टैक्स टीम शुक्रवार को जोगिंदर पाल के...
article-image
पंजाब

कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय : आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला 13 मई को, संगरूर से सुखपाल खैरा और पटियाला से उम्मीदवार डॉ़ धर्मवीर गांधी 8 मई को नामांकन भरेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय हो गई हैं। संगरूर से सुखपाल खैरा और पटियाला से उम्मीदवार डॉ़ धर्मवीर गांधी आठ मई को पर्चा भरेंगे। नौ मई को खडूर...
article-image
पंजाब

निक्कियाँ करूंबलां” बाल पत्रिका होशियारपुर ज़िले की ऐतिहासिक उपलब्धि है – डॉ. जसवंत राय

“होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : निक्कियाँ करूंबलां” बाल पत्रिका को होशियारपुर ज़िले की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए ज़िला भाषा और अनुसंधान अधिकारी डॉ. जसवंत राय ने इसके नवीनतम अंक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की लोक सभा चुनाव की रणनीति तैयार : 290 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला, 10 राज्यों में अकेले अपने दम पर जबकि 9 राज्यों में गठबंधन में लड़ने की रणनीति

नई दिल्ली :   आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इस दौरान कांग्रेस की गठबंधन समिति की आंतरिक बैठक की गई, जिसमें पार्टी ने...
Translate »
error: Content is protected !!