बहडाला में डोपलर से जांची वाहनों की गति ओवरस्पीड वाहन चालकों को दी चेतावनी

by

ऊना : राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा जागरुकता एवं निरीक्षण अभियान के अन्तर्गत आज आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच एवं ऊना पुलिस के संयुक्त दल ने मैहतपुर-ऊना रोड़ पर बहडाला में डोपलर डिवाइस के माध्यम से 90 वाहनों की जांच की गई जिनमें से 27 वाहनों की गति डोपलर में निर्धारित गतिसीमा से अधिक पाई गई।
आरटीओ ने ओवरस्पीड चलने वाले चालकों को जागरुक करते हुए तेज रफतार से चलने पर होने वाली दुर्घटनाओं बारे जनसाधारण-चालकों को चेतावनी देेते हुए मोटर वाहन अधिनियम में दर्शित चालान के कारण वित्तीय हानि, दुर्घटना के अंदेशों, ओवरस्पीड से वाहन के कलपुर्जों की क्षति, अधिक पैट्रोल/डीजल की खपत व जानलेवा संभावनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नये मोटर वाहन अधिनियम के लागू होने पर ओवरस्पीड के लिए 1000 से 4000 रूपये, खतरनाक ड्राईविंग के लिए 1000 से 5000 रूपये, बिना हैल्मेट 1 हजार रूपये, बिना सीट बैल्ट एक हजार रूपये, बिना लाईसैंस 5000 रूपये तक का जुर्माना होगा।
रमेश कटोच ने बताया कि शराब व अन्य मादक पदार्थ चरस, अफीम, कोकिन व नशीली दवाईयों का सेवन करने से हमारी दृष्टि अनुमान व निर्णय लेने की क्षमता पर बहुत बुरा असर पड़ता है। जिससे वाहन चलाते समय भयंकर दुर्घटना हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग अवश्य करें, मोबाईल फोन का प्रयोग न करें, रात के समय डिप्पर का प्रयोग करें, आगे चल रहे वाहन को दाहिनी तरफ से ही ओवरटेक करें, रोगी वाहन एवं आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को तुरंत रास्ता प्रदान करें तथा वाहनों को सही स्थान पर पार्क करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग के 393 आउटसोर्स तकनीकी कर्मचारियों की सेवाएं एक साल बढ़ीं

30 सितंबर को खत्म होने वाली थी सेवाएं, अब 30 सितंबर 2027 तक जारी रहेगा रोजगार मुकेश अग्निहोत्री ने दी जानकारी, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिली एक साल की राहत एएम नाथ। शिमला : हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनरेगा खत्म, फिर भी सरकार ने दिए 30 हजार करोड़, जानें VB-G RAM G को कितना मिला पैसा

केंद्र सरकार ने बजट 2026 में ग्रामीण रोजगार नीति को नई दिशा देते हुए बड़ा बदलाव किया है. लंबे समय से मनरेगा के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने साफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने भनोड़ी प्रेग्रां रोपवे और भरमाणी माता रोपवे के संदर्भ बारे की चर्चा

एएम नाथ। शिमला : विधायक डॉ. जनक राज ने शिमला सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव हिमाचल एवँ अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोपवे निगम लिमिटेड श्री ओंकार शर्मा जी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हुजूर, बुजुर्ग और बीमार हूं- सजा सुनते ही मुख्तार बोला : यूपी, दिल्ली और पंजाब में मुख्तार के खिलाफ 65 मुकदमे

गाजीपुर :  गाजीपुर के 33 वर्ष, तीन महीने और 9 दिन पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को दोषी माफिया मुख्तार अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। एमपी-एमएलए...
Translate »
error: Content is protected !!