धान की बोगस व दूसरे राज्यों से अनाधिकृत धान लाने से रोकने के लिए उडऩ दस्ते गठित

by

होशियारपुर, 20 अक्टूबर:
जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने मौजूदा धान की खरीद के सीजन के दौरान कुछ शरारती तत्वों की ओर से धान य चावल की बोगस खरीद/दूसरे राज्यों से अनाधिकृत आने वाले धान/ चावल व गैर कानूनी रिसाइकिलिंग करने के खतरे के मद्देजनर जिले के अंदर मार्किट कमेटी स्तर पर उडऩ दस्ते गठित किए हैं। जिले की 5 मार्किट कमेटियों में 20 अधिकारी चैकिंग के लिए लगाए गए हैं।
जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग पंजाब के प्रमुख सचिव की ओर से प्राप्त हिदायतों के मुताबिक दूसरे राज्यों से अनाधिकृत आने वाले धान या चावल की आमद व गैर कानूनी गतिविधियां रोकने के लिए व मंडियों की औचक चैकिंग करने के लिए होशियारपुर जिले में अलग-अलग विभागों व पुलिस के अधिकारियों को शामिल कर उडऩ दस्तों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि इन उडऩ दस्तों में ई.टी.ओ, नायब तहसीलदार, सचिव मार्किट कमेटी व मुख्य थाना अधिकारी को शामिल किया गया है। इसी तरह मंडियों में धान की आमद व खरीद संबंधी सभी एस.डी.एम्ज, मुख्य कृषि अधिकारी व जिला मंडी अधिकारी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह आदेश जिला पुलिस प्रमुख, समूह एस.डी.एम्ज, जिला मंडी अधिकारी, सहायक कमिश्नर कर व आबकारी विभाग, जिला कंट्रोलर खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता मामले, समूह तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को भेज कर अगली कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
श्री संदीप हंस ने कहा कि यह उडऩ दस्ते हर मार्किट कमेटी स्तर पर दूसरे राज्यों से अनाधिकृत आने वाले धान, चावल की चैकिंग करेंगे व मार्किट कमेटी स्तर की मंडियों में समय-समय पर चैकिंग करते हुए गैर कानूनी धान व चावल पाए जाने पर ट्रक या गुदाम जब्त कर कानूनी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को भेजेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्रमुग्ध भजनों से सोनू निगम, शंकर महादेवन और अनुराधा पौडवाल ने सब कुछ राममय कर दिया

अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम, शंकर महादेवन और अनुराधा पौडवाल  ने अपने मंत्रमुग्ध भजनों से सब कुछ राममय कर दिया है। श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला की मूर्ति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर वाले मृत समझ बैठे थे – 20 साल बाद हिमाचल में जिंदा मिली : कर्नाटक की महिला साकम्मा की कहानी… 

एएम नाथ।  मंडी : लगभग दो दशक पहले परिवार से बिछुड़ चुकी कर्नाटक की एक महिला को मंडी जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के प्रयासों से फिर से अपनों का साथ नसीब हुआ है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के जांच अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

पुनीत महाजन , 03 जुलाई चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जांच अधिकारियों की पेशेवर दक्षता और अनुसंधान क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष “कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम” का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!