1711 बेटियों को आत्म रक्षा व 22 को दी जा चुकी हैं ड्राइविंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग: अपनीत रियात

by

जिला प्रशासन की बेहतरीन पहल के चलते बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सशक्त व आत्म-निर्भर हुई बेटियां
होशियारपुर, 28 जनवरी:
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से बेटियों को आत्म रक्षा के लिए निपुण बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। इस संबंधी जहां जिले के स्कूल, कालेजों व अन्य 1711 बेटियों को नि:शुल्क सैल्फ डिफेंस की क्लासिज के माध्यम से मजबूत बनाया गया वहीं 22 बेटियों को नि:शुल्क ड्राइविंग की ट्रेनिंग देकर उनके लाइसेंस बनाकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने की पहल भी की गई है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रशासन की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत लगातार प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के स्कूलों व कालेजों में पढ़ रही छात्राओं को आत्म रक्षा के मामले में समर्थ बनाने के लिए जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से एक बेहतरीन पहल की गई थी, जिसके चलते आज हमारे जिले की बेटियों सशक्त बेटियों के रुम में  उभरी हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्कूलों व कालेजों में पढ़ रही छात्राएं जहां अपने आप को सुरक्षित रखने व सुरक्षित महसूस करने के योज्य हुई है वहीं उनका मनोबल व आत्म विश्वास भी बढ़ा है।
अपनीत रियात ने बताया कि इसी तरह जरुरतमंद बेटियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए न सिर्फ उन्हें नि:शुल्क ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी गई बल्कि उनके लर्निंग लाइसेंस भी बनवाए गए थे। उन्होंने कहा कि जिला महिला एवं बाल विकास विभाग व जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास व ट्रेनिंग विभाग के माध्यम से लड़कियों व महिलाओं के विकास के लिए लगातार प्रोजैक्ट चला कर इनको बेहतर मौके भी मुहैया करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए जहां ई-रिक्शा प्रदान किए गए हैं, वहीं गांवों में ब्यूटी पार्लर व सिलाई सैंटर भी खोले गए हैं, ताकि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का राजनीतिक वनवास खत्म! दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बनाएगी बीजेपी

चुनाव में सीटों के रुझान अब चुनावी नतीजों में तब्दील होने लगे हैं. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक वनवास खत्म होने जा रहा है. बीजेपी राजधानी में 27 साल बाद सरकार बनाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी में मुझसे सलाह नहीं ली जाती : दिल्ली से होते हैं फैसले; कांग्रेस में लौटने पर क्या बोले अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। भाजपा के कामकाज की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विपरीत, पार्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तूड़ी संकट: दो दिनों के भीतर मांगें पूरी करें, नहीं तो गौसेवक, गौशाला के मालिक शिव नंदी के साथ मिलकर, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के निवास स्थानों का घेराव करेंगे – पंजाब गौशाला महासंघ

तूड़ी के भंडारण पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए: स्वामी कृष्णानंद जी महाराज तूड़ी/चारे का गंभीर संकट हजारों पशुओं की जान के लिए खतरा बन गया : स्वामी कृष्णानंद जी महाराज होशियारपुर : पंजाब गौशाला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला में बम धमकी से मचा हड़कंप, मेयर कार्यालय और मंदिरों को उड़ाने की चेतावनी.. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ :  पंचकूला, 4 जून : पंचकूला में उस समय हड़कंप मच गया जब मेयर कार्यालय को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें कार्यालय के साथ-साथ शहर के कई प्रमुख...
Translate »
error: Content is protected !!