264 शराब की बोतलें बरामद : सनोली और लालसिंगी में बरामद, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

by

ऊना : सनोली में पुलिस ने एक कार से अवैध देशी शराब की 252 बोतलें बरामद की तो लाल सिंघी से दुकान से 12 बोतलें बरामद की है।
कल रात पुलिस पोस्ट संतोषगढ़ की टीम पेट्रोलिंग और यातायात चेकिंग के लिए सनोली में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को अवैध शराब होने की गुप्त सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने शराब ठेका के पास खड़ी गाड़ी पीबी 65बीसी -0397 की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से देसी शराब की 252 बोतलें बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर लखविंद्र से पूछताछ की। लखविंद्र सिंह शराब से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर उसे ग्रिफ्रतार के लिया।
उधर पुलिस ने लालसिंगी के पास भी अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद की है। ऊना पुलिस की टीम लालसिंगी में पेट्रोलिंग पर थी। इस बीच पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर एक दुकान की तलाशी ली। जिस पर वहां अवैध शराब पकड़ी गई। इस संबंध में पुलिस ने अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर अस्पताल में मरीजों की दी जा रही हर सुविधा : आशीष बुटेल

सीपीएस ने बगोड़ा में सुनीं समस्याएं पालमपुर , 7 जनवरी : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को सिविल अस्पताल पालमपुर का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में मरीजों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’ पहली बार आयोजित होगा : हिमाचल में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के लिए एक नवीन पहल – DC जतिन लाल

14 से 16 सितम्बर तक होगा आयोजन उपायुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक, बोले…शानदार आयोजन से महोत्सव को बनाएंगे यादगार एएम नाथ। ऊना, 9 जुलाई । हिमाचल प्रदेश में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं जस्टिस निर्मल यादव….जिनके घर भेजे गए थे 15 लाख कैश, 17 साल बाद आएगा फैसला

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा 2008 में न्यायाधीश निर्मल यादव के खिलाफ दर्ज मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आलका...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिवाली के बाद तीन ब्लाइंड बच्चों का कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाया जायेगा,  अव तक 4133 ब्लाइंड लोगों की कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाए जा चुके : डॉ।  तरसेम सिंह

गढ़शंकर।  रोटरी आई बैंक व कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी की बैठक में गढ़शंकर यूनिट का सर्वसमिति से चुनाव किया गया। इस दौरान तीन ब्लाइंड बच्चों का पुतलियां बदलने के मामला बैठक में आया। जिनमें एक...
Translate »
error: Content is protected !!