ड्रग की ओवरडोज से मौत: 18 वर्षीय महकवीर सिंह का शव तालाब में मिला

by

बठिंडा : मलकाना गांव में 18 वर्षीय महकवीर सिंह की ड्रग की ओवरडोज से मौत हो गई और उसका शव बुधवार को गांव के तालाब में मिला। जिसके बाद से गांव में मातम छा गया। जिससे गुस्साए मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन किया और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह की अगुयाई में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वहां छानबीन की। पुलिस ने 3 के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक युवक के चाचा जसवीर सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने मिलकर उसके भतीजे महकप्रीत सिंह को भारी मात्रा में नशा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगो के मुताबिक इससे पहले भी एक के बाद तीन परिवारों के इकलौते बेटे नशे का शिकार हो चुके हैं। राममंडी थाने की पुलिस ने जसवीर सिंह के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

अवैध खनन के खिलाफ कंडी संघर्ष कमेटी ने किया जोरदार प्रदर्शन : कुनैल के क्रशर  और गांव चक रौतां नहर पर पहुंच और जोरदार नारेबाजी की

गढ़शंकर, 31 जुलाई : आज शहीद उधम सिंह की 84वीं शहादत दिवस के अवसर पर चौधरी अच्छर सिंह के नेतृत्व में कंडी संघर्ष कमेटी ने अवैध खनन खिलाफ और कंडी नहर की युद्धस्तर पर...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में CM चेहरे की जंग तेज… चन्नी के समर्थन में रंधावा ने खोला मोर्चा

लुधियाना: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही चर्चा एक बार फिर तेज होती...
Translate »
error: Content is protected !!