मेडिकल अधिकारी समेत तीन लोग गिरफ्तार : मेडिकल अधिकारी से 100 ग्राम हेरोइन, एक हवालाती से 94 ग्राम हेरोइन, दूसरे हवालाती से मोबाइल फोन बरामद

by

अमृतसर : अमृतसर में स्पेशल टास्क फोर्स ने केंद्रीय जेल के अंदर अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिकंदर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार रात कार्रवाई करते हुए जेल में स्पेशल अंडर कवर ऑपरेशन चलाकर एक मेडिकल अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल अधिकारी से 100 ग्राम हेरोइन, एक हवालाती से 94 ग्राम हेरोइन और दूसरे हवालाती से टच स्क्रीन वाला एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एसएएस नगर मोहाली के एसटीएफ थाना में केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ ने यह पूरी कार्रवाई केंद्रीय जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नवदीप सिंह राजा द्वारा जेल में बुधवार की रात चलाए स्पेशल अंडर कवर ऑपरेशन के बाद की। यह जानकारी जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी ट्विटर पर शेयर की है।
स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना थी कि जेल के अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी डा. दविंदर सिंह कुछ लोगों के साथ मिलकर जेल के अंदर नशे का नेक्सस चला रहा है। यह मेडिकल अधिकारी जेल में बंद बंदियों को हेरोइन सप्लाई करने का धंधा करता है। मामले की जांच के बाद डीएसपी जेल राजा ने जेल में एक बंदी तरसेम सिंह निवासी अटारी को काबू कर उसके कब्जे से 94 ग्राम हेरोइन बरामद की।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने यह हेरोइन जेल के अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी दविंदर सिंह से ली थी। जिसके बाद इस मेडिकल अधिकारी को काबू कर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली गई। जेल के अधिकारियों ने इस अंडर कवर आपरेशन के दौरान रामतीर्थ रोड स्थित पाल एवेन्यू निवासी सुखप्रीत सिंह पुत्र लवप्रीत सिंह को काबू करके उसके कब्जे से उसके कब्जे से एक टच मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
बार्डर जोन एसटीएफ के एआईजी रछपाल सिंह के पास इसकी सूचना पहुंचने के बाद डीएसपी सिकंदर सिंह के मार्ग दर्शन में सब-इंस्पेक्टर सुमीत सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ थाना एसएएस नगर मोहाली में केस दर्ज करवाने के बाद अधिकारियों ने आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने को लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
जेल के हेड वार्डर और वार्डन को भी एसटीएफ ने दस दिन पहले किया था गिरफ्तार :
एसटीएफ के एआईईजी रछपाल सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल में नशे का नेक्सस बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। क्योंकि इससे पहले एसटीएफ की टीम दस पहले कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जेल के हेड वार्डर सरहाली के गांव बिल्लियांवाला निवासी रछपाल सिंह को 35 ग्राम हेरोइन तथा वार्डन सुबेग सिंह को भी गिरफ्तार किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल कैंप का मरीजों ने उठाया लाभ

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल मार्ग पर खानपुर स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से बाद दोपहर 2 बजे...
article-image
पंजाब

घर में घुसकर 90 लाख रुपए और 3 किलो आभूषण की लूट का मामला : आढ़ती के ड्राइवर की बेटी और उसके मंगेतर सहित 7 गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सनसनीखेज अमृतसर लूटपाट मामले की जांच करते हुए लूटपाट करने वाले पीड़ित आढ़ती ड्राइवर की बेटी और उसके मंगेतर, जिन्होंने लूटपाट की पूरी साजिश रची थी, को 7...
article-image
पंजाब

बीजेपी के प्रत्याशी से कृषि कानूनों के बारे में सवाल पूछे जाएंगे – संयुक्त किसान मोर्चा

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक इकबाल सिंह जस्सोवाल के नेतृत्व में गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब भी भाजपा उम्मीदवार लोक सभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब

फर्जी क्रिप्टो पोंजी स्कैम पर ED का बड़ा एक्शन…हिमाचल-पंजाब में छापेमारी, 2300 करोड़ की ठगी का खुलासा

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय की शिमला यूनिट ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी आधारित पोंजी और मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कैम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने 13 दिसंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश और...
Translate »
error: Content is protected !!