68 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत : भाजपा ने बदलेगा रिवाज के नारे को जमीन पर उतारने के लिए योजना की तैयार

by

शिमला : हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने बदलेगा रिवाज के नारे को जमीन पर उतारने के लिए योजना तैयार है। जिसके तहत भाजपा इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत करने जा रही। इस अभियान में भाग लेने के लिए 30 अक्टूबर को केंद्री मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू , मनोहर लाल खट्टर, पुष्कर सिंह धामी, विशेष रूप से हिमाचल आ रहे हैं।
रिवाज बदलेगा को सफल बनाने के बनाने के लिए भाजपा ने सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में पहले बनाये गए स्टार प्रचारको की ड्यूटी तय कर दी है। जिसके लिए स्टार प्रचारक 6 हेलीकॉप्टर में आएंगे। इसमें जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मनोहर लाल खट्टर, पुष्कर सिंह धामी, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू चॉपर का इस्तेमाल करेंगे।

लाहौल स्पीति, मनाली और कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , चुरा, चंबा, नूरपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , कंवर पाल गुर्जर, मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सिराज और बंजार में ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्री नैना देवी में दून, नाहन, कसौली में मनोहर लाल खट्टर , चौपाल, पच्छाद, पांवटा साहिब में पुष्कर सिंह धामी, शिलाई ,रेणुका जी और सोलन में भूपेंद्र यादव, सुंदरनगर, बल्ह और नाचन में जितेंद्र सिंह ,-हरोली, ऊना, गगरेट, चिंतपूर्णी में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, रामपुर, किन्नौर में दुष्यंत गौतम, डलहौजी में देवेंद्र सिंह राणा , हमीरपुर, बड़सर, कुटलैहड़ में अविनाश राय खन्ना , जसवां,परागपुर और देहरा में संजय टंडन, जोगेंद्रनगर, द्रंग और मंडी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, कांगड़ा और शाहपुर में संबित पात्रा, शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी में वनथी में श्री निवसन के जिम्मे प्रचार का मुख्य तौर पर दारमोदार होगा।

इसके3 इलावा भोरंज, सरकाघाट और धर्मपुर में सांसद इंदु गोस्वामी, ठियोग में मंगल पांडे, सुजानपुर में प्रेम कुमार धूमल, बैजनाथ में किशन कपूर, पालमपुर में तेजस्वी सूर्या, सुलह में शांता कुमार, झंडुता, घुमारवीं में सिकंदर कुमार, इंदौरा ,फतेहपुर, ज्वाली में सरदार संदीप सिंह, रोहडृू, जुब्बल कोटखाई में धन सिंह रावत, आनी में महेंद्र सिंह ठाकुर, ज्वालामुखी में रमेश ध्वाला, नगरोटा, जयसिंहपुर में पवन काजल, अर्की, बिलासपुर में रश्मिधर सूद, भरमौर में हर्ष महाजन प्रचार की जिम्मेदारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्नी चली गई मायके : खफा हुए पति ने उठाया खाैफनाक कदम….फंदा लगाकर दे दी जान

ऊना : पत्नी के मायके जाने पर खफा पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा करने से पहले उसने अपनी पत्नी को वापस घर आने के लिए फोन किया और जल्दी न लौटने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई 2026 से रेलवे नियमों में बड़ा बदलाव, बिना टिकट यात्रा और नियम उल्लंघन पर बढ़ा जुर्माना

पुनीत महाजन । चंडीगढ़ : नई दिल्ली, 20 जून 2026। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए यात्रा नियमों को और अधिक सख्त करते हुए बिना टिकट यात्रा तथा अन्य नियम उल्लंघनों पर लगने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का सीपीएस आशीष बुटेल ने किया शुभारंभ : पालमपुर का सम्पूर्ण विकास ही प्राथमिकता : आशीष बुटेल*

पालमपुर, 31 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और जनसमस्याओं को भी सुना। आशीष बुटेल ने...
हिमाचल प्रदेश

मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर द्वारा आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 15 जुलाई को

ऊना, 7 जुलाई: आईटीआई ऊना में 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा हंसालपुर प्लांट राजस्थान हेतू साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई...
Translate »
error: Content is protected !!