शाह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को डैमेज कंट्रोल की रिपोर्ट के साथ दिल्ली बुलाया

by

शिमला : विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को भाजपा में हुई बगापत के बाद की गई डैमेज कंट्रोल की रिपोर्ट के साथ दिल्ली तलब कर लिया है। उक्त रिपोर्ट को चेक करने के बाद अमित शाह दोनों नेताओं को कुछ अहम टिप्स और रणनीति के बारे में बताएंगे ।

उधर डैमेज कंट्रोल के लिए शिमला पहुंचे जेपी नड्डा भी महेश्वर सिंह को मनाने के बाद वापस दिल्ली लौट गए। नड्डा के दिल्ली लौटने के बाद ही अमित शाह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सुरेश कश्यप को भी दिल्ली तलब किया है। अमित शाह डैमेज कंट्रोल पर रिपोर्ट लेने के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल और चुनाव की तैयारियों को लेकर भी उनसे फीडबैक लेंगे।
बागियों द्वारा भाजपा का गणित बिगाड़ने की चिंता:
कई नाराज नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र भरा है। यह नेता भाजपा के मिशन रिपीट के लिए बड़ी चुनौती बन सकते है। पार्टी के सभी दिग्गज रूठों को मनाने में लगे हुए हैं। भाजपा इसमें कितनी कामयाब हुई है यही जाने के लिए अमित शाह ने मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष को दिल्ली बुलाया है।
भाजपा को इन नेताओ को मनाना होगा: नूरपुर से राकेश पठानिया का टिकट बदला गया है, उनकी जगह रणबीर सिंह निक्का को टिकट दिया गया है। शिमला ग्रामीण से प्रमोद शर्मा का टिकट काटकर रवि मेहता को दिया गया है। जुब्बल कोटखाई में हाल ही में हुए उपचुनाव में नीलम सरेक का टिकट काटकर भाजपा से बागी हुए और आजाद उम्मीदवार उप चुनाव लड़ने वाले पूर्व बागवानी मंत्री चेतन बरागटा को टिकट दिया गया। भाजपा ने भरमौर से जियालाल का टिकट बदलकर डॉक्टर जनक राज को दिया है। चंबा से पहले इंदिरा कपूर को और बाद में टिकट बदलकर नीलम नय्यर को दिया है। किन्नौर से तेजवंत नेगी का टिकट काटकर सूरत नेगी को दिया गया। रामपुर में भी टिकट बदलकर कौल सिंह नेगी को दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण मिलने पर टीबी रोगियोें के उपचार में मिलती है सहायता: डीसी हेमराज बैरवा….कहा…ये मुहिम छेड़ने वाला धर्मशाला बना ऐसा प्रथम ब्लाॅक

डीसी कांगड़ा ने टीबी हारेगा-कांगड़ा जीतेगा अभियान के तहत पोषण किटों के वाहन को किया रवाना धर्मशाला, 17 नवम्बर: टीबी हारेगा कांगड़ा जीतेगा कार्यक्रम के तहत उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने विकास खंड धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन पट्टे की शर्तों के उल्लंघन पर सतलुज स्टोन क्रशर की बिजली आपूर्ति बंद …..खनन नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी जिला प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति : डीसी जतिन लाल

नई क्रशिंग गतिविधि पूर्णतः प्रतिबंधित..हालांकि प्लांट परिसर में पहले से स्टोर सामग्री की लोडिंग–ट्रांसपोर्टेशन की अनुमति बरकरार..ताकि स्टॉक का निपटान हो सके ऊना, 5 दिसंबर. खनन पट्टे की शर्तों और हिमाचल प्रदेश खनिज नियमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून से संबंधित तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

 विभागीय अधिकारियों को दिए गए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा व ख़तरे से संबंधित तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हम संकल्प लेते है की हम 9 के 9 विधानसभा उपचुनाव जीतेगें – 43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई : डॉ राजीव बिंदल

ऊना, 29 मार्च । भाजपा प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति बैठक का शुभारंभ जिला ऊना मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!