विधायक राणा गुरजीत सिंह पर 25 हजार रुपए जुर्माना : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कोर्ट में पेश नहीं होने पर

by

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कपूरथला से कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह को कोर्ट में पेश नहीं होने पर 25 हजार रुपए जुर्माना लगा दिया है। हाईकोर्ट ने उन्हें इस जुर्माना राशि को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में पुअर पेशेंट्स वेलफेयर फंड में जमा कराने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले की आगामी सुनवाई के लिए 4 नवंबर 2022 की तिथि निर्धारित की है। उलेखनीय ही कि विधानसभा हलका कपूरथला आप पार्टी से रिटायर्ड जज मंजू राणा ने चुनाव लड़ा था। उन्होंने मतदान केंद्र में अधिकारियों और राणा गुरजीत सिंह की मिलीभगत बताते हुए उन पर मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। मंजू राणा का आरोप था कि चुनाव के दौरान जितने वोट पड़े थे, मतगणना के समय उससे अधिक वोट मशीन से निकले हैं।
पार्षद की एक बूथ पर 2 वोट बनी हैं और दोनों वोट का मतदान :
मंजू राणा ने मतगणना में गड़बड़ी बताते हुए चार दिन तक धरना दिया था। उन्होंने चुनाव में धांधली के आरोप लगा केस दर्ज किए जाने की मांग रखी। उन्होंने प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों को मीडिया के माध्यम से हिदायत दी थी कि जो गलत कार्य वह पहले करते रहे हैं, उसे छोड़ दें और ईमानदारी से कार्य करें। उस समय शहर के पार्षद भी धरना स्थल पर उनसे आकर मिले थे। मंजू राणा ने आरोप लगाए थे कि शहर के एक पार्षद की एक बूथ पर 2 वोट बनी हैं और दोनों वोट का मतदान किया गया। इस प्रकार की धांधली के कारण विपक्षी प्रत्याशी विजेता बना है।
दशहरे पर भी हुआ था विवाद :
10 मार्च को पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक दो दिन पहले हाईकोर्ट ने एसएसपी कपूरथला को 3 सप्ताह के भीतर स्पीकिंग ऑर्डर देने के निर्देश दिए थे। आप की उम्मीदवार और रिटायर्ड जज मंजू राणा ने कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। मंत्री राणा गुरजीत पर दशहरे वाले दिन मंजू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप था।

मंजू राणा ने कहा था कि दशहरे के दिन आप द्वारा लगाई गई छबील के दौरान तत्कालीन कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने पानी ऑफर किया गया था। तब राणा द्वारा उन्हें देखते हुए (आपत्तिजनक टिप्पणी) कलरफुल रिमार्क्स पास किए गए थे। थाना सिटी में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मंजू राणा को हाईकोर्ट की शरण में जाना पड़ा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

व्यापारी को लुटेरों ने किया अगवा : पुलिस ने पीछा किया तो व्यापारी को मार दी गोली, जगराओं पुल के नीचे फेंककर कर फरार

लुधियाना। देर रात फैक्टरी से लौट रहे कारोबारी को शहर के नूरवाला रोड़ पर लुटेरों ने अगवा कर लिया। वह उसे करीब दो घंटे तक गाड़ी में ही घुमाते रहे। जब पुलिस को इसकी...
article-image
पंजाब

कोरोना मरीजों की सेवा में निरंतर उपस्थित समाजसेवी सुनील चौहान

गढ़शंकर -कोरोना वायरस के कारण यहां लोगों का रोजगार पूरी तरह से बंद हो चुका है और आम जनता को दो वक्त की रोटी खाने के लिए भी भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।...
article-image
पंजाब

अमलोह के एसडीएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का चुनाव आयोग ने दिया निर्देश

चंडीगढ़ :  भारत चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले अमलोह के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर-कम-एसडीएम अमरदीप सिंह थिंद, पीसीएस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया...
article-image
पंजाब

नेचर फेस्ट 2026 का भव्य आगाज़ : सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया नेचर फेस्ट का विधिवत उद्घाटन

लाजवंती खेल स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब 15 को प्रभ गिल व 17 को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की होगी सिंगर नाईट प्राकृतिक विरासत, पर्यटन और संस्कृति के संगम का उत्सव है नेचर फेस्ट...
Translate »
error: Content is protected !!