गुरूनानक मिशन अस्पताल ने सेखोवाल में नि:शुल्क आंखों व दांतों का जांच कैंप लगाया

by

गढ़शंकर   : गुरू नानक मिशन चैरीटेबल अस्पताल कुकड़मजारा द्वारा इलाका बीत के गांव सेखोवाल में आंखों व दांतों का नि:शुल्क जांच कैंप लगाया गया। कैंप की शुरूआत ग्राम पंचायत व सरपंच खरैती राम सहित गांव गणमान्य शख्सियतों ने संयुक्त रूप से की। कैंप मौके पहुंचे अस्पताल के मुख्य प्रबंधक रघवीर सिंह ने मरीजों को जानकारी देते बताया कि बाबा बुद्ध सिंह जी ढाहां द्वारा इलाके की संगत के सहयोग से कंडी व बीत के लोगों के लिए बुध सिंह नगर कुकड़मजारा में बीबी सुशील कौर के नेतृत्व में चलाए जा रहे चैरीटेबल अस्पताल में जहां मैडीसन, गाइनी, आंखों, दांतों को रोगों के माहिर डाक्टर हैं वहीं बहुत कम खर्च पर किडनी रोगों से पीडि़त रोगियों का डायलसिस किया जाता है और कैंपों के जरिए विभिन्न गांवों के लोगों की शारीरिक जांच कर नि:शल्क दवाइयां समय  समय पर दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जहां नार्मल डिलवरी को तरजीह दी जाती है वहीं नव जन्मे बच्चों को पर प्रकार की संभाल का विशेष प्रबंध है। कैंप दौरान डा. गुरिंदर सिंह दंत रोग विशेषज्ञ, डा. सत्याप्रकाष आंखों के माहिर डाक्टरों की टीम ने 118 मरीजों की जांच कर ट्रस्ट की सहायता से नि:शुल्क दवाइयां दी। कैंप दौरान शूगर के टैस्ट भी नि:शुल्क किए गए। कैंप दौरान सरपंच खरैती राम, विजय कुमार कश्यप, अलोक राणा, डा. कुलदीप पैली सहित प्रभजोत, सोनिका व अन्य हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चब्बेवाल के विधायक डॉ. ईशांक ने नंगल ठंडल में 10 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत घर का किया शिलान्यास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. ईशांक ने आज गांव नंगल ठंडल में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए पंचायत घर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रेल मामले सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली आएं जयराम ठाकुर के साथ : केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए 11,806 करोड़ का प्रावधान, मिडल क्लास को बड़ा लाभ : रवनीत सिंह बिट्टू

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । शिमला :  , 18 फ़रवरी । केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए 11,806 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे प्रदेश के विकास को नई दिशा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से 11 और हिमाचल से 49 दवाएँ के सैंपल फेल : CDSCO की जांच में दवायों के 112 सैंपल फेल

चंडीगढ़: देशभर में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की सितंबर 2025 की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के...
article-image
पंजाब

ब्लॉक स्तरीय कराटे मुकाबले में धमाई स्कूल की छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 6 फरवरी : शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय कराटे टूर्नामेंट सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में आयोजित किये गये। इन मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी...
Translate »
error: Content is protected !!