16 हिंदू व 25 अन्य नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा के लिए कमेटी गठित : हिंदू नेताओं के साथ-साथ सियासी नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा शुरू

by

अमृतसर। शिवसेना नेता सुधीर सूरी की दिनदहाड़े हत्या और गैंगस्टरों व खालिस्तानी कट्टरपंथियों द्वारा नेताओं को दी जा रही धमकियों के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने राज्य के हिंदू नेताओं के साथ-साथ सियासी नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा शुरू कर दी है। इन में प्रदेश के 16 नेता व 25 वीवीआईपी नेता हैं, जिन्हें लिस्ट में शामिल किया गया है। शनिवार को डीजीपी गौरव यादव ने एक विशेष कमेटी का गठन किया है, जो उन नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करेगी, जिन्हें विभिन्न संगठनों से धमकियां मिल रही हैं। पूलिस सूत्रों के अनुसार, यह कमेटी अपनी रिपोर्ट इसी हफ्ते डीजीपी को सौंपेगी, जिसके बाद नेताओं को अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी और जिन नेताओं को वर्तमान में सुरक्षा मिली हुई है, उनकी हिफाजत में सुरक्षाकर्मी बढ़ाए जा सकते हैं। कमेटी इन सभी नेताओं को राज्य के भीतर और विदेश में छिपे अपराधियों से मिलने वाले धमकी भरे काल्स की जांच करेगी और इस संबंध में इंटेलिजेंस विंग से इनपुट भी हासिल करेगी। हिंदू नेताओं के अलावा सियासी नेताओं में सभी विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी।
इन पार्टी नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का लिया फैसला :
फिलहाल राज्य पुलिस द्वारा शिअद के दो बड़े नेताओं को जेड प्लस और तीन सीनियर नेताओं को वाई श्रेणी, पंजाब भाजपा के पांच सीनियर नेताओं को वाई श्रेणी, कांग्रेस के एक सीनियर नेता को जेड श्रेणी, तीन नेताओं को वाई श्रेणी और कुछ अन्य नेताओं को साधारण सुरक्षा मुहैया है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने इनकी सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी कर ली है, जिस पर विशेष कमेटी की रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेडिकल अधिकारी समेत तीन लोग गिरफ्तार : मेडिकल अधिकारी से 100 ग्राम हेरोइन, एक हवालाती से 94 ग्राम हेरोइन, दूसरे हवालाती से मोबाइल फोन बरामद

अमृतसर : अमृतसर में स्पेशल टास्क फोर्स ने केंद्रीय जेल के अंदर अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिकंदर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार रात कार्रवाई करते...
article-image
पंजाब

आईईडी, ग्लॉक पिस्तौल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

मोहाली :  स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने एक विदेशी-आधारित आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.5 किलोग्राम वजन की पूरी तरह असेंबल की गई आरडीएक्स से भरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर दफ्तर में आज लगेगा संडे वीज़ा मेला : कनवर अरोड़ा

कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एम डी कनवर अरोड़ा ने बताया कि रविवार 17 मई को गढ़शंकर दफ्तर में संडे वीज़ा मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका फायदा होशियारपुर के साथ लगते हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 साल तक करता रहा दुष्कर्म : युवक ने टीचर से किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर

आगरा :  ताजगंज थाना क्षेत्र में महिला टीचर के साथ रास्ते में आते-जाते एक युवक ने छेड़छाड़ की. विरोध पर मारपीट कर तमंचे के बल पर रेप किया. साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया....
Translate »
error: Content is protected !!