हत्या की गुत्थी सुलझी, गांववासी ने ही किया कत्ल

by

सिरमौर। थाना संगडाह क्षेत्र के चाढ़ना गांव में 6 नवंबर को नेपाली मूल के एक व्यक्ति वीर बहादुर की हुई हत्या का मामला पुलिस ने काल डिटेल की मदद से सुलझा लिया है। पुलिस ने चाढ़ना गांव के ही कश्मीर सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लोगों से पूछताछ भी हत्या की गुत्थी सुलझाने में मददगार साबित हुई। बुधवार को नाहन में पत्रकारों से बात करते हुए एसपी रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी कश्मीर सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में कश्मीर सिंह ने बताया कि वीर बहादुर ने कुछ समय पहले उससे 2 हजार रुपए उधार लिए थे। घटना के दिन वह वीर बहादुर के पास शराब लेने के लिए पहुंचा था। उसने वीर बहादुर से अपने पैसे वापस मांगे। पैसे न देने पर वह बिना पैसे के शराब मांग रहा था। जिस पर वीर बहादुर ने शराब देने से इंकार कर दिया। इसके बाद कश्मीर सिंह ने डंडे से पीटकर वीर बहादुर को पीटना शुरू कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के दिन घटनास्थल से अवैध शराब भी बरामद की थी। उसने बताया कि वीर बहादुर गांव में अवैध शराब का काम करता था। एसपी सिरमौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कुमारसेन के पूर्व विधायक भगत राम चौहान के निधन पर जताया शोक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कुमारसेन के पूर्व विधायक भगत राम चौहान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व विधायक भगत राम चौहान पिछले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शैलेडे पब्लिक स्कूल शिमला के छात्र–छात्राओं ने विधानसभा पहुंच कर कुलदीप सिंह पठानियां से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां जी ने विधानसभा की कार्यवाही देखने आए शैलेडे पब्लिक स्कूल शिमला के छात्र–छात्राओं से मुलाकात की व मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही का संचालन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्नेहा मिस व यश भारद्वाज मिस्टर फेयरवैल चुने : अवनी चौधरी मिस व आयुष राठौर मिस्टर विवेक इंटरनेशनल स्कूल चुने

विवेक इंटरनेशन स्कूल के छात्रों ने स्कूल के विदा होने वाले छात्रों की दी विदाई पार्टी बी बी एन , 9 फरवरी (तारा) : विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के जमा दो के छात्रों को...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश को देश का पहला बाल मित्र राज्य बनाने की दिशा में कार्य करेंः डॉ. आनंद

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. आर जी आनंद ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ऊना :  हिमाचल प्रदेश को देश का पहला बाल मित्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है तथा...
Translate »
error: Content is protected !!