डी-सिल्टिंग साइट के पास पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में एक नामजद

by

नवांशहर। जिला नवांशहर के नजदीकी गांव राहों थाना के अधीन आते गांव बहलूर खुर्द क्षेत्र की डी-सिल्टिंग साईट के पास पार्किंग के नाम पर अवैध ‌वसूली करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहायक जिला माईनिंग अधिकारी जसविंदर सिंह ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि थाना राहों गांव बहलूर खुर्द में पड़ती डी-सिल्टिंग साईट पर पार्किंग फीस के नाम पर डरा धमकाकर ट्रैक्टर-ट्राली व टिप्पर चालकों से जबरन वसूली की जा रही है। जिसके संबंध में 8 नवंबर को उन्हें एक वीडियो मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें बहलूर खुर्द में चल रही डी-सिल्टिंग साईट पर गांव शमशपुर के रहने वाले गुलजार सिंह पार्किंग के नाम पर डरा-धमका कर 50 रुपए की जबरन वसूली ट्रैक्टर-ट्राली, टिप्पर चालकों से वसूली की जा रही है। जबकि सरकार द्वारा 9.95 रुपए प्रति घन फुट के अलावा कोई अन्य राशि नहीं वसूली जा रही। इसलिए गुलजार सिंह के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा वीडियो की जांच की गई तो मामला सही पाया गया, वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि व्यक्ति द्वारा वाहन चालकों से जबरन वसूली की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच के आधार पर आरोपी शमशपुर निवासी गुलजार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी के गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिवाली के दिन बेटे ने मां का गला रेता : बेरहमी से कत्ल

चंडीगढ़ : सोमवार सुबह एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि पीड़ित महिला के बेटे ने ही चाकू से गला रेत कर मां की हत्या कर दी और फरार...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘उद्यमिता एवं नवीनता’ विषय पर वर्कशाप आयोजित

गढ़शंकर,  28 अक्तूबर :   बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के बायोलॉजी विभाग और आईआईसी द्वारा प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘उद्यमिता एवं नवीनता’ (वर्मी कंपोस्टिंग और टैंपल फ्लावर्स वेस्ट...
article-image
पंजाब

पटियाला में आंगन में सो रहे युवक का मर्डर :  मृतक की मां के बयान के आधार पर अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पटियाला :   भादसों के गांव दंदराला में घर के आंगन में सो रहे 34 वर्षीय युवक का अनजान लोगों ने मर्डर कर दिया। हत्या करने वालों ने जगदेव नामक इस युवक के चेहरे पर...
article-image
पंजाब

छोटा भंगाल के लोगों का MLA किशोरी लाल ने जाना दर्द

एएम नाथ।  बैजनाथ 20 नवंबर :- विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के लोहारडी आयोजित ‘ सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए । इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!