अवैध माइनिंग : सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जस्टिस से करवाने की मांग पकड़ रही जोर

by

चंडीगढ़ । अवैध माईनिंग मामले की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जस्टिस से करवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। आम आदमी पार्टी के समक्ष सबसे बढ़ा सवाल माइनिंग पालिसी नहीं लाए जाने का बना है। इसी कारण पंजाब में रेत और बजरी के दाम आसमान छू रहे हैं। रेत-बजरी के एक टिप्पर की कीमत ही लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। क्योंकि 12-15 हजार में मिलने वाला 900 फुट रेत का एक टिप्पर 40 हजार रुपए से कम नहीं है। यहां तक कि अलग अलग जिलों में अपनी अपनी मर्जी का मोल भाव है। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप सरकार ने प्रदेश में हो रही अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिए कई दावे और वादे किए थे, लेकिन अभी तक मान सरकार न तो माइनिंग पॉलिसी ला सकी है और न ही हो रही अवैध माइनिंग पर लगाम लगा सकी है। यहां तक कि मान सरकार स्वयं ही अवैध माइनिंग कराने के आरोपों से घिरी है। आप सरकार के खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस पर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज करने के आरोप लग रहे हैं। इसके अलावा भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी पर भ्रष्ट पॉलिसी लाने के आरोप लगाए हैं। रूपनगर के श्री आनंदपुर साहिब व नूरपुरबेदी में हो रहे अवैध खनन मामले में इलाका संघर्ष कमेटी ने भी आरोप लगाए हैं कि पुलिस खनन मंत्री हरजोत बैंस के इशारे पर कमेटी सदस्यों पर ही फिरौती मांगने के झूठे केस दर्ज कर रही है।
चुनावों में अवैध माइनिंग रोकने के दावे कर सत्ता में आए मान ने साधी चुप्पी :
चुनावों के समय आम आदमी पार्टी ने लोगों को अवैध माइनिंग से राहत देने का वादे व दावे कर सत्ता हासिल की थी। लेकिन सरकार को आए हुए 8-9 महीने हो गए हैं, लेकिन आप सरकार की ओर से अभी तक माइनिंग पॉलिसी ही नहीं लाई गई है। सीएम भगवंत मान भी माइनिंग मामले में अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि उनके खनन मंत्री हरजोत बैंस की शह पर ही खनन कराए जाने और विरोध करने वालों पर झूठे केस दर्ज कराने के आरोप हैं। अवैध खनन मामले के हालात अब भी जस के तस बने हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वोट पोलिंग के 70 प्रतिशत पार के लक्ष्य को लेकर जिले में बड़े स्तर पर करवाई जा रही हैं स्वीप गतिविधियाः कोमल मित्तल

एस.डी कालेज होशियारपुर में स्वीप मेले का हुआ आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के वोटरों को मतदान का यकीनी प्रयोग करने के लिए किया प्रेरित होशियारपुर, 9 अप्रैलः  जिला निर्वाचन...
article-image
पंजाब

एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने वीआरएस ली : राजनीतिक पार्टी ज्‍वाइन कर सकते

चंडीगढ़ : एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने नौकरी छोड़ दी हैं। ये मई में रिटायर होने वाले थे। इससे पहले ही वीआरएस ले लिया पंजाब पुलिस में वीआरएस लेने के बाद सीनियर आईपीएस गुरिंदर...
article-image
पंजाब

बकाया बिजली बिल को मामूली ब्याज के साथ जमा करके भविष्य में होने वाली बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता : वन टाइम सैटलमेंट पॉलिसी का लाभ उठाएं: एक्सियन सुमित धवन

गढ़शंकर,  27 नवंबर: बिजली विभाग के डिफाल्टर उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा ओ.टी.एस. (वन टाइम सैटलमेंट) पॉलिसी के तहत संदेश दिया गया है कि बकाया बिजली बिल को मामूली ब्याज के साथ जमा करके भविष्य...
article-image
पंजाब

धामी के बाद अब प्रो. बंडूगर ने दिया इस्तीफा, SGPC में नहीं थम रहा विवाद

पटियाला। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  के प्रधान पद से एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद बनी विवादात्मक स्थिति के चलते शिरोमणि कमेटी प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!