नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए राजा राम मोहन राय का योगदान बेमिसाल: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय के 250वें जन्म दिवस को समर्पित महिला सशक्तिकरण चेतना रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना
होशियारपुर : महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय के 250वें जन्म दिवस को समर्पित नारी शक्ति को उत्साहित करने के उद्देश्य से होशियारपुर के सरकारी स्कूलों की छात्राओं की ओर से विशाल चेतना रैली निकाली गई। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से निकाली गई इस चेतना रैली को कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मेयर श्री सुरिंदर कुमार, एस.डी.एम. होशियारपुर श्री प्रीतइंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी(से) श्री गुरशरण सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) श्री धीरज वशिष्ट भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने इस दौरान कहा कि महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय की ओर से नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि विधवा विवाह को उत्साहित व बाल विवाह के विरुद्ध उन्होंने दृढ़ता से आवाज बुलंद की व ऐसे महान समाज सुधारकों के चलते आज के समाज में महिलाएं दुनिया के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी(से) श्री गुरशरण सिंह ने बताया कि इस रैली में होशियारपुर शहर के पांच स्कूलों सरकारी कन्या स्कूल रेलवे मंडी, सरकारी स्कूल घंटाघर, सरकारी स्कूल ख्वासपुरहीरां, नई आबादी व कमालपुर स्कूल की 250 छात्राओं के अलावा अध्यापकों ने हिस्सा लिया। छात्राओं की इस रैली ने राजा राम मोहन राय की विचारधारा के बारे में शहर वासियों को जागरुक करते हुए नारी शक्ति को और मजबूत करने का संकल्प लिया। यह रैली जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से शुरु होकर माहिलपुर अड्डा, सैशन चौक से होते हुए सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में समाप्त हुई।
इस मौके पर मुखी राम, मंदीप कौर, संतोष सैनी, सविता शर्मा, मंजोत, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी के अलावा डी.एम. स्पोर्ट्स दलजीत सिंह, प्रिंसिपल रमनदीप कौर, हरदीप सिंह, जिला मीडिया कोआर्डिनेटर समरजीत सिंह, जिला सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर योगेश्वर सलारिया के अलावा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर से आदमपुर तक नहर के किनारे सड़क पर हो रहे हादसों को लेकर विभिन्न संगठनों के नेताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

नहर के किनारे रेलिंग लगाने की मांग गढ़शंकर l इलाके में कार्यरत विभिन्न संगठनों, आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी रजि., डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब, जीवन जागृति मंच रजि., दोआबा साहित्य सभा और कीर्ति किसान यूनियन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर पर बड़ा एक्शन …जानें क्या मिली सजा

एएम नाथ। मंडी :  बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कर्मी कुलविंदर कौर का ट्रांसफर कर दिया गया है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार...
article-image
पंजाब

BSP Scores Major Blow to

Hoshiarpur/May 24 /Daljeet Ajnoha :  The Bahujan Samaj Party (BSP) delivered a significant setback to the Aam Aadmi Party (AAP) and the Congress in the Chabbewal constituency as large numbers of youth switched allegiance...
Translate »
error: Content is protected !!