महिला अध्यापिका से पिस्तौल की नोक पर पर्स छीना, मारपीट कर किया घायल

by

होशियारपुर । मोहल्ला सलावाड़ा की महिला टीचर को शुक्रवार को दो लुटेरो ने पिस्तौल दिखा लुट की वारदात को अंजाम दिया जिसके चलते पीड़िता ने थाना मेहटीयाना में शिकायत दर्ज करवाई  । पीड़िता रमनप्रीत कौर ने बताया के वह पांशटा के सरकारी स्कूल में टीचर है ।इस दौरान शुक्रवार 5 फरबरी को जब वह स्कूल से छुट्टी करके अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थी तो गांव से कुछ ही दूरी पर उसको दो मोटरसाइकिल सवार युवको जिनके मुँह ढके हुए थे उन्होंने अपना मोटरसाइकिल उसकी स्कूटी के आगे लाकर खड़ा कर दिया  । इस दौरान उनमे से एक लुटेरे ने उसकी तरफ पिस्तौल तान दी और जब वह उसकी स्कूटी के आगे टंगा हुआ पर्स उतारने लगा तो उसने लुटेरो का विरोध किया जिसके चलते उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसको ज़ख़्मी कर उसका पर्स छीन कर फरार हो गए जिसमे उसका मोबइल फ़ोन, नकदी और जरुरी कागजात थे जिसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवा दी गई है  । थाना मेहटीयाना की एसआई गुरजीत कौर ने बताया के पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए है जिसके चलते वह मामला दर्ज कर रहे है । एसआई गुरजीत कौर ने बताया के लुटेरे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए है जिसके चलते उन तक जल्दी पहुच आरोपियों को गिरफतार कर लिया जाएगा ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्म उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया

गढ़शंकर।  तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी समारोह और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्म उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 11 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब आरंभ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 2.98 करोड़ का विदेशी चढ़ावा डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने विधानसभा में दिया जवाब : श्रद्धालुओं ने दिनार, पौंड, दिरम, डालर सहित अन्य देशों की मुद्रा में किया दान

एएम नाथ : शिमला : मंदिर न्यास माता श्री चिन्तपूर्णी जी में पिछले तीन सालों में विदेशी मुद्रा के रुप में 2,98,98,857 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। विधायक राकेश कालिया के प्रश्न के उत्तर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हंगामे के बाद बिलासपुर के गरामौड़ा में पंजाब के श्रद्धालुओं ने किया चक्का जाम

बिलासपुर : मणिकर्ण में गत रात हुई घटना के बाद अब पंजाब के श्रद्धालुओं ने बिलासपुर जिले में प्रदेश के प्रवेश द्वार गरामौड़ा में पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद बाइकों पर...
पंजाब

महिला गिरफ्तार 32 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ : 60 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार।

गढ़शंकर : सैला खुर्द पुलिस ने 60 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई वासदेव पुलिस कर्मियों के साथ सैला खुर्द से गज्जर की और जा...
Translate »
error: Content is protected !!