चुनाव परिणाम से पहले ही विक्रमादित्य ने अधिकारियों को हद में रहने की दी नसीहत

by

विक्रमादित्य सिंह ने प्रैस कांफ्रैस कर सत्ता में आने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई करने की बात की
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव परिणाम निकलने से पहले कांग्रेस ने प्रदेश के अधिकारियों को दो-टूक चेतावनी दी है। कांग्रेस ने अधिकारियों को हद में रह कर काम करने की नसीहत दी है। चुनाव के दौरान राजनीतिक आकाओं के आगे झुकने वाले अधिकारी कांग्रेस के रडार पर हैं और कांग्रेस के सत्ता में आने पर निश्चित तौर पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात कांग्रेस के युवा नेता और शिमला ग्रामीण से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान कही। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से मिली फीडबैक के आधार पर हिमाचल में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। चुनाव में कांग्रेस को 40 से अधिक सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस के सत्ता में आते ही पार्टी अपने 10 गारंटियों को लागू करेगी। पहली कैबिनेट में ही ओपीएस को लागू करने का फैसला लिया जाएगा। प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन दी जाएगी। एक सेट प्रोटोकॉल के तहत कांग्रेस अपनी गारंटी लागू करेगी। इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग के बिना ओपीएस को लागू नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री का यह कहना कि केंद्र से कांग्रेस शासित राज्यों को मदद नहीं मिलेगी, जो दुर्भाग्यपूर्ण बयान है। विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि जहां पर भी कांग्रेस की सरकार है, उन्हें अस्थिर करने की कोशिश की जाती रही है। विक्रमादित्य सिंह ने आशंका जताते हुए कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की अधिक सीटें आती हैं तो उन्हें शक है कि उनके विधायकों पर यूपी के छापे मारने जैसी परिस्थिति पैदा हो सकती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए वह पार्टी हाईकमान से यहां पर अफसर भेजने की मांग करेंगे, ताकि स्थितियों पर नजर बनी रह सके।

– नया विधायक दल तय करेगा कांग्रेस का मुख्यमंत्री

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही वीरभद्र का विकास मॉडल आगे भी जारी रहेगा। कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नया विधायक दल तय करेगा कि कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन होगा। इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसे अंतिम मंजूरी के लिए पार्टी हाईकमान को भेजा जाएगा। मुझे किसी भी तरह के पोर्टफोलियो की चाह नहीं है। पार्टी हाईकमान जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे दिल से निभाऊंगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कटेंगे कनेक्शन- बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले 573 उपभोक्ताओं के अस्थाई तौर पर कटेंगे कनेक्शन : दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए जमा करवाने होंगे अतिरिक्त 250 रुपये

एएम नाथ। चंबा, 24 अप्रैल :   विद्युत उप मंडल चंबा नंबर -1 के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल के अंतर्गत बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने वाले 573...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावितों को फौरी राहत देने की बजाय एफआईआर करवा रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

अगर मुख्यमंत्री को लगता है एफआईआर समस्या का हल है तो हमारे खिलाफ भी करें एफआईआर करके आपदा प्रभावितों के मुद्दे को नहीं भटका सकती है सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया के सर्वाधिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन में 2.87 करोड़ से बनेगा गौ-अभ्यारण्य, वीरेंद्र कंवर ने किया शिलान्यास, तीन माह में बनकर तैयार होगा गौ-अभ्यारण्य, 500 से अधिक पशुओं को मिलेगा आश्रेय

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज हरोली विस क्षेत्र के तहत बीटन में 2.87 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गौ-अभ्यारण्य का शिलान्यास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्रकार संजीव कुमार को गहरा आघात पिता गोरख राम का निधन

गढ़शंकर : गढ़शंकर से विभिन्न टीवी चैनलों के लिए काम करते पत्रकार संजीव कुमार को उस वक्त गहरा आघात लगा जब उनके पिता गोरख राम (87) पुत्र हरदयाल सिंह निवासी नादौन हिमाचल प्रदेश का...
Translate »
error: Content is protected !!