प्रोफेसर ने छात्रा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सैंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा में : मामला दर्ज

by

कांगड़ा। जिला की सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा में एक छात्रा ने अपने प्रोफेसर पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने अध्यापक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप लगाए। छात्रा ने बताया कि दोनों के बीच फोन पर बात होती थी। व्हाट्सऐप पर चैटिंग भी होती रहती थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं और प्रोफेसर ने उससे शादी करने का वादा भी किया। छात्रा इमोशनली गुरु के साथ जुड़ गई, जिसका फायदा उठाकर उसने यौन शोषण किया और अब शादी करने से मना कर रहा है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि बीती शाम शिकायत मिली है। छात्रा ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर रेप के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल को लेकर गंभीरता नहीं, जनता पूछ रही व्यस्तता या बहिष्कार : जयराम ठाकुर

लाहौल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय मंत्री साथ करेंगे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास हिमाचल में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का आभार एएम नाथ। कुल्लू :  कुल्लू से जारी बयान में नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीपीआरओ कार्यालय के तकनीकी सहायक संजीव शर्मा सेवानिवृत्त

एएम नाथ। हमीरपुर 30 मई। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में तकनीकी सहायक के रूप में सेवारत संजीव कुमार शर्मा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। जिला लोक संपर्क अधिकारी और कार्यालय के अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

68 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत : भाजपा ने बदलेगा रिवाज के नारे को जमीन पर उतारने के लिए योजना की तैयार

शिमला : हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने बदलेगा रिवाज के नारे को जमीन पर उतारने के लिए योजना तैयार है। जिसके तहत भाजपा इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 68 विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर चल रहे निर्माण कार्यों तथा गुणवत्ता का लें जायजा कहा संजय रत्न ने : सामान्य विकास समिति ने जिला में विकासात्मक कार्यों और बीते 3 वर्षों की आय-व्यय का लिया ब्यौरा

सरकारी योजनाओं/कार्यक्रमों को आम आदमी तक पहुंचाना सरकार का मुख्य लक्ष्य ऊना, 25 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश की सामान्य विकास समिति की बैठक का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता सामान्य...
Translate »
error: Content is protected !!