दीवान ने कोरोना के समय निलंबित किए गए कनाडा के नागरिकों के वीजा पुनः बहाल करने की मांग की

by

लुधियाना, 19 नवंबर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने कोरोना महामारी के दौरान निलंबित किए गए भारतवंशी सभी कनेडियन नागरिकों के वीजा दोबारा बहाल किए जाने की मांग की है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे एक पत्र में दीवान ने कहा कि कनाडा में भारतवंशी कई कनाडियन नागरिक बसते हैं, जो अपने पैतृक देश भारत की कई यात्राएं करते हैं।
उन्होंने खुलासा किया कि इनमें से अधिकतर को 10 साल की लंबी अवधि वाले विजिटर विजा मिले हुए थे। जिन्हें कोरोना महामारी के दौरान निलंबित कर दिया गया।
दीवान ने पत्र में कहा है कि क्योंकि महामारी खत्म हो चुकी है और विश्व एक बार फिर से सामान्य हालातों में पहुंच रहा है, तो ऐसे में यह लोग भारत की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन उनके वीजा निलंबित होने के चलते उन्हें दोबारा उसके लिए अप्लाई करना पड़ रहा है और हालातों के मद्देनजर बेहतर होगा कि यदि निलंबित किए वीजा बहाल किया जाएं, ताकि वे आसानी से भारत की यात्रा कर सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पाले दा मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव में पूनम परदेसी के भजनों पर खूब झूमें श्रद्धालु

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : श्री द्वारकानाथ मंदिर (पाले का मंदिर), नई आबादी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं नन्द उत्सव बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर दीदी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट-सिंडिकेट भंग करने का फैसला रद्द : भारी विरोध के बीच बैकफुट पर केंद्र

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की सीनेट और सिंडिकेट में किए गए बदलाव का आदेश अब केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है. ये निर्णय शिक्षा मंत्रालय ने उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों, वाइस-चांसलर,...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार की परतें उघड़ने लगी तो कांग्रेस सरकार की सांसे भी अब रुकने लगी : जयराम ठाकुर

ऐसे हालात में कांग्रेस सरकार आखिर किस बात का जश्न मना रही है जब हर ओर है निराशा का आलम  : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी :  भ्रष्टाचार की परतें उघड़ने लगी तो कांग्रेस...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘डिजिटल वेल-बीइंग: सोशल मीडिया और युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य’ पर एक लेकचर आयोजित

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के शिक्षा विभाग ने मनोचिकित्सा सेल के सहयोग से प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘डिजिटल वेल-बीइंग: सोशल मीडिया और युवाओं का मानसिक...
Translate »
error: Content is protected !!