मुख्यमंत्री जयराम की प्रतिष्ठा दांव पर : मंडी संसदीय क्षेत्र मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने में निभाएगा विशेष भूमिका

by

मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र इस बार 17 सीटों के साथ हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने में अहम भूमिका निभाने जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के घर मंडी में ही भाजपा और कांग्रेस सही मायनों में राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। सीएम जयराम की प्रतिष्ठा दांव पर है, क्योंकि भाजपा पिछले साल उपचुनाव का सेमी फाइनल हारने के कारण दबाव में है। अब विधानसभा चुनाव के बड़े मुकाबले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपनी लीडरशिप को साबित करके दिखाना होगा। वहीं कांग्रेस पार्टी की बात करें तो मंडी उपचुनाव जीतकर वह मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ विस चुनाव में उतरी है, लेकिन 5 साल बाद सत्ता में वापसी करने को लेकर उस पर भी भारी दबाव है। गौर करने वाली बात है कि साल 2017 के विस चुनाव में जयराम ठाकुर को सीएम बनाने के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र के 14 हलके एकजुट हो गए थे। तो क्या इस बार भी मंडी जयराम ठाकुर के साथ चलेगी या फिर चुनाव से प्रदेश की सियासत की दशा-दिशा बदलने वाली है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। वहीं कांग्रेस की बात करे तो मंडी संसदीय क्षेत्र से 2 बड़े नेता सीएम पद के दावेदार माने जा रहे हैं। वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह भी इस रेस में बनी हुई हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट आवंटन में प्रतिभा सिंह की खूब चली है, जो उनकी निकट भविष्य की राजनीति की ओर स्पष्ट संकेत कर रहा है। मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 सीटों पर बेहतर परिणाम देने पर ही यहां से संबंध रखने वाले भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता, सीएम पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी को सामने रख पाएंगे। मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी अपने हाथ लेते हुए भाजपा को हराया था। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के सामने भाजपा के ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था, वहीं उपचुनाव में 57.98 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फ ने दो घरों की खुशियाँ छीन लीं : भरमाणी माता मंदिर के ऊपर से लापता हुए दोनों युवकों के शव बरामद

I’mएएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के भरमौर में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। बर्फ की सफेद चादर के नीचे दबकर दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 419 स्कूल हुए मर्ज तो 99 परमानेंट बंद

शिमला। हिमाचल सरकार ने पांच से कम छात्र संख्या वाले 419 स्कूलों को मर्ज कर दिया है। इनमें 361 प्राथमिक व 58 माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। शून्य दाखिले वाले 99 स्कूलों को बंद करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में 11 से 14 अगस्त तक यलो और ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

एएम नाथ।  मंडी, 10 अगस्त।  मौसम विभाग ने मंडी जिला में 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त की सुबह तक के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त को यलो अलर्ट,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बल्कि नागर शैली का एक अद्भुत उदाहरण : कुलदीप सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या पहुँचकर भगवान श्री राम के दर्शन कर की प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!