छिंज छराहा की मेला व सभ्याचार मेला संपन्न : डिप्टी स्पीकर जै किशन सिंह रौड़ी मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए

by

गढ़शंकर। बीत इलाके के गांव अचलपुर मजारी में करवाए जाते एतिहासिक छिंज छराहा की मेले के दौरान बीत बलाई कमेटी व बापू कुंभ दास सपोर्ट्स क्लब द्वारा करवाया सभ्याचारक मेला संपन्न हो गया। जिसमें बीत इलाके पर गायक हरबंस बसनपाल, प्रवीन राणा, हरीपाल लोई ने दर्शकों को गायकी के जरिए अपने विरसे से जोड़ा। इस दौरान मानवता कला मंच नगर (फिल्लौर) की नाटक मंडली द्वारा कोरियोग्राफी से दर्शकों को आनंदित किया। इस दौरान अलग-अलग स्कूलों में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। सभ्याचारक मेले में डिप्टी स्पीकर जै किशन सिंह रौड़ी मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान रौड़ी ने कहा कि छिंज मेला बीत इलाके के लोगों की जिंद जान है। इसलिए हर वर्ष लोगों को लगातार चार दिन एक जगह पर इकट्‌ठे होने से भाइचारक सांझ बढ़ती है। उन्होंने बीत भलाई कमेटी व बापू कुंभ दास सपोर्ट्स क्लब के समुह इलाका वासियों को बधाई दी। मौके पर संजय पिपलीवाल, चरनजीत सिंह, सतीश राणा, अजायब सिंह बोपाराय, जगदेव सिंह, प्रदीप रंगीला, सरपंच जसपाल सिंह, गुरचैन, सुरिंदर, हरजिंदर सिंह, संजीव भवानीपुर, वीर सिंह, जसपाल हरमा, सतपाल बिल्लू, पवन शर्मा, मास्टर सुधीर, अमरीक दियाल, बलवीर सिंह, सोनी दियाल, रणजोध सिंह, रामजी दास, तीर्थ सिंह, अश्वनी सहजपाल, विजय कुमार, फुम्मण कुमार, मलकीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बजट में पंजाब के लिए कुछ भी नहीं – केंद्र सरकार ने 10 साल में पंजाब के साथ किया सिर्फ धोखा : हरपाल चीमा

जालंधर: केन्द्र सरकार का अंतरिम बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बजट में पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

गायक एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ : प्रसिद्ध पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कोलवुड स्थित घर पर हुई गोलीबारी और वाहनों में आगजनी के मामले में पुलिस ने विन्निपेग निवासी 25 वर्षीय अबजीत किंगरा को गिरफ्तार कर लिया है।...
article-image
पंजाब

हेडमास्टर्स एसोसिएशन, गढ़शंकर ने डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध 

गढ़शंकर, 29 अगस्त: हेडमास्टर्स एसोसिएशन, पंजाब के निमंत्रण पर पंजाब के 117 विधायकों और 13 सांसदों को ज्ञापन सौंपने और उनकी मांगों को न माने जाने के विरोध में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के...
article-image
पंजाब

दीवान ने नगर निगम को घेरा: सड़कों के धंसने से जान-माल को खतरा

नगर निगम की नाकामी के बीच लोगों की जिंदगी खतरे में: दीवान लुधियाना, 8 अगस्त: जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने...
Translate »
error: Content is protected !!