करोड़ों रुपए की हेरोइन भी बरामद : सब इंस्पैक्टर व उसके 2 अन्य साथी भी गिरफ्तार

by

लुधियाना। जिले में बुधवार को पंजाब एसटीएफ टीम की ओर से एक सब इंस्पेक्टर को 16 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। एसटीएफ ने आरोपी को ट्रेप लगाकर गिरफ्तार किया गया है। सब इंस्पेक्टर और उसके 2 साथियों से करोड़ों रुपए की हेरोइन भी बरामद हुई है। शुरूआती जांच में पता चला कि सब इंस्पेक्टर शहर में नशे का नेटवर्क चला रहा था। पकड़े गए आरोपी सब इंस्पेक्टर की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी हरजिंदर सिंह की निशानदेही पर उसके बाकी के दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों साथियों की पहचान हरजिंदर कौर व रोहित कुमार के रूप में हुई है। एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि टीम को गुप्ता सूचना मिली थी कि पुलिस मुलाजिम हरजिंदर सिंह की जेब में हैरोइन है जो लाडोवाल की तरफ से आ रहा है। ट्रेप लगाकर मुलाजिम को रोका और चैकिंग की तो उसकी जेब से 16 ग्राम हैरोइन बरामद हो गई। उन्होंने जब सब-इंस्पैक्टर से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने दोनों साथियों के बारे भी खुलासा कर दिया। आरोपी हरजिंदर सिंह पहले थाना लाडोवाल में भी तैनात रहा है। लाडोवाल थाना से ही आरोपी हरजिंदर सिंह की पहचान इन नशा तस्करों से हुई। बताया जा रहा है महिला हरजिंदर कौर पर पहले भी कई मामले दर्ज है। महिला खुद भी नशा का सेवन करती है। महिला पिछले 10 वर्षों से इस कारोबार से जुड़ी है। वहीं आरोपी रोहित कुमार एक फैक्ट्री में काम करता जो फिल्लौर में है। आरोपी को वहीं से पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा तांकि बड़े खुलासे हो सके। अधिकारियों के मुताबिक वर्दी का इस्तेमाल करके पुलिस मुलाजिम नशा तस्करी के गोरखधंदे को चला रहा था। आरोपी को जब गिरफ्तार किया उस समय भी उसने वर्दी पहने रखी थी। आरोपी की जैकेट की जेब के नशा मिला है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशा की तस्करी करने के लिए पुलिस के रौब का इस्तेमाल करता था। पुलिस कर्मी होने के कारण आसानी से नशीले पदार्थों की तस्करी करवाता था और कोई उस पर संदेह भी नहीं करता था। आरोपी के मोबाइल डिटेल व अन्य कई तरह के कागजात टीम ने कब्जे में ले लिए है। इस मामले में कई अधिकारियों के नाम भी उजागर हो सकते है। टीम अब जांच में जुट गई है कि आरोपी सब इंस्पैक्टर कितने वर्ष से नशा तस्करी करता रहा है। वहीं आरोपी की जायदाद का भी टीम ब्योरा लेने जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वेतन जारी न होने पर बिजली मुलाज़िमों ने लगाया पक्का धरना

गढ़शंकर, 13 सितम्बर: पावरकॉम और ट्रस्को कॉन्ट्रैक्ट इंप्लाइज यूनियन पंजाब, बिजली बोर्ड के कच्चे सीएचबी वर्करों ने वेतन जारी न होने पर आज असीमित समय के लिए बिजली बोर्ड गढ़शंकर के समक्ष धरना लगा...
article-image
पंजाब

सरकार और स्वस्थ्य विभाग की उपलब्धि यह है कि जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 1200 से अधिक हो गई : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आकड़ों मुताबिक जिले होशियारपुर डेंगू पीड़ितों की संख्या तीसरे नंबर से एक नंबर – निमिषा मेहता

गढ़शंकरः माहिलपुर और गढ़शंकर की हर गली और घर डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ने से डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है,। यह शब्द निमिषा मेहता ने कहते हुए डेंगू फैलने...
article-image
पंजाब

पंजाबियों को शिरोमणी अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा को अपना समर्थन देने की सुखबीर सिंह बादल ने अपील की : कहा -हमें पंजाब को आम आदमी पार्टी के साथ साथ उसके मुख्यमंत्री भगवंत मान से बचाना है

श्री मुक्तसर साहिब : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाबियों से राज्य और उसके लोगों के भविष्य को बचाने के लिए 1 फरवरी से शुरू होने वाली पंजाब...
article-image
पंजाब

डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष अैर विचारधारा पर बनी एनीमेटड फिल्म जय भीम जो 22 अक्तूबर को दुनिया भर के सिनेमा घरों में, हर घर अंबेडकर के तहत विचार गोष्ठि करवाई

गढ़शंकर : डॉ. बी. आर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर की ओर से मिशन-हर घर अंबेडकर के तहत अंबेडकर भवन नंगल रोड पर विचार गोष्ठि करवाई गई जिस की प्रधानगी प्रीतम फिल्म प्रोडक्शन की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!