महिला आयोग दिल्ली ने जताई आपत्ति, महिलाओं से माफी मांगने को कहा : पुणे योग शिविर में बाबा रामदेव द्वारा दिए बयान पर

by

चंडीगढ़। पुणे के एक योग शिविर में शामिल होने के दौरान योग गुरु बाबा राम देव द्वारा महिलाओं के लिए की गई टिप्पणी दिल्ली महिला आयोग ने आपत्ति जताई है। बता दें कि बाबा राम देव ने योग शिविर के दौरान कहा था कि महिलाएं साड़ी, सलवार और सूट में भी अच्छी लगती हैं, मेरी तरह कुछ ना भी पहने तो भी अच्छी लगती हैं। इस दौरान रामदेव के साथ मंच पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता भी मौजूद थीं। आयोग ने कहा कि बाबा रामदेव द्वारा दिए गए बयान से सभी महिलाएं आहत हुई हैं, बाबा रामदेव को इस बयान के लिए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, उद्धव गुट के शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि पुणे में हुए कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने बाबा की टिप्पणियों का विरोध क्यों नहीं किया। यह पहले मौका नहीं है जब बाबा रामदेव विवादों में घिरे हैं। इससे पहले कोरोना के लिए बनाई गई अपनी दवा की लॉन्चिंग के दौरान भी रामदेव ने डॉक्टर्स को हत्यारा कहा था। इसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रामदेव को एक लीगल नोटिस भेजा था और उन पर मुकदमा चलाए जाने की बात कही थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनवादी स्त्री सभा ने महिला पहलवानों के संघर्ष के समर्थन में सांसद बृज भुषण का पुतला फूंका

गढ़शंकर । जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक इकाई के आहवान पर स्थानीय डॉ. भाग सिंह हाल गढ़शंकर में रशपाल कौर की अध्यक्षता में जनवादी स्त्री सभा, गढ़शंकर की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेशिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

42 लाख की डील से कनाडा पहुंचा शख्स, अब हुआ गिरफ्तार…. पुलिस जांच कर रही-डील के पीछे का पूरा मामला

नई दिल्ली : हमारे देश से बहुत से लोग पढ़ाई और नौकरी के लिए अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में जाते हैं। विदेश यात्रा के लिए वीजा और पासपोर्ट सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ होते हैं।...
article-image
पंजाब

जिले में अभी तक ब्लैक फंगस का कोई मामला नहीं हुआ रिपोर्ट : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात

ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिए जिले के अस्पतालों को जारी की गई है गाइडलाइन्स सैल्फ मैडिकेशन न करें लोग, लक्षण दिखने पर डाक्टर से करें संपर्क होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आदि कैलाश यात्रा मार्ग : भूस्खलन होने से फंसे 40 से ज्यादा यात्रियों को हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू

रोहित भदसाली।  पिथौरागढ़ : आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने के कारण फंसे 40 से ज्यादा यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। जो कि यात्रा मार्गों पर जगह- जगह...
Translate »
error: Content is protected !!