मास्टर से मुख्य अध्यापक कार्डर की प्रमोशनें न करना निंदनीय : मुख्य अध्यापकों के लिए पैंडिंग तरक्कियां बिना देरी मुकम्मल हों -डीटीएफ

by

गढ़शंकर। पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मास्टर से मुख्य अध्यापक कार्डर के लिए पैंडिंग प्रमोशनों को लंबे समय से लटकाने के डैमोक्रेटिक टीचर फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने सख्त शब्दों से निंदा करते हुए इसे तुरंत मुकम्मल करने की माग की। इस संबंध में डीटीएफ के प्रदेश प्रधान विक्रम देव सिंह, जनरल सैक्रेटरी मुकेश कुमार, वाईस सैक्रेटरी अश्वनी अवस्थी ने कहा कि मास्टर से हैड मास्टर काडर की तरक्कियों को सीनियर अध्यापकों की मानसिक परेशान बढ़ाने की साजिश के तहत, अलग-अलग कारों के हवाने से लटका कर रखी जा रही हैं। नेताओं ने मांग की कि अध्यापकों के सभी कार्डरों के लिए पदउन्नति कोटा 75% ही रखा जाए तथा हरेक स्तर पर तरक्की प्रक्रिया को विभागी नियमों के अनुसार समाबद्ध करनी यकीनी बनाने की ठोस नीति तैयार की जाए। नेताओं ने कहा कि पिछले समय में तरक्की कोटे को 75% से 50% तक सीमित करके बहुत की कम गिनती में मास्टरों को तरक्की देकर मुख्य अध्यापक बनाया गया है। हैडमास्टरों की असामियों को प्रमोशन के जरिए न भरना स्पष्ट रूप में संबे समय से शिक्षा विभाग सैकेंडरी शिक्षा में सेवा निभा रहे मास्टर काडर अध्यापकों से सरासर धक्का है। इस संबंध में प्रदेश नेताओं ने पंजाब सरकार व शिक्षा विभाग से इस धक्केशाही के खिलाफ मांग की कि मास्टर से बतौर हैड मास्टर तरक्कियां सीनियरता सूची को हर पक्ष से मुकम्मल करके तुरंत पूरा किया जाए, ताकि लंबे समय से इंतजार कर रहे अध्याकों से बनता इंसाफ हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिर पर मिला चोट का निशान : दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक

बठिंडा :  किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर बठिंड़ा के किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बल्लो गांव के 21 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह के रूप में की गई है। युवा किसान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

झारखंड : हेमंत सोरेन नहीं बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री?.. पत्नी कल्पना मुर्मू को देंगे राज्य की कमान?

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ़ हो चुकी है। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वही इन नतीजों से...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में बाबा विश्वकर्मा जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :      विश्वकर्मा कमेटी माहिलपुर  ने अध्यक्ष सतनाम सिंह सूरज के नेतृत्व में और जसवन्त सिंह सीहरा और ठेकेदार जगजीत सिंह की देखरेख में संगत के सहयोग से  बाबा विश्वकर्मा  जी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्मी में विटामिन डी के लिए कितने बजे की धूप लेनी चाहिए : कितनी देर धूप में रहने पर शरीर को मिलता है Vitamin D

गर्मी के दिनों में सुबह 7-8 बजे से ही धूप काफी तेज हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग घर से निकलना बंद कर देते हैं। हालांकि विटामिन डी की कमी को पूरा करने...
Translate »
error: Content is protected !!