दो काबू, 15 बुलेट बरामद : यू-ट्यूब से बुलेट का लाक तोड़ना सीख करने लगे चोरी

by

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 22 लाख रुपए के चोरी किए 15 बुलेट बरामद किए हैं। आरोपी चंडीगढ़, मोहाली एवं आसपास के एरिया से बुलेट चुरा पंजाब के ग्रामीण इलाकों में बेचते थे। आरोपियों की गिरफ्तार से पुलिस ने बुलेट चोरी के 6 केस ट्रेस कर लिए हैं। बाकी 9 केस ट्रेस किए जा रहे हैं। आरोपियों ने यू-ट्यूब पर बुलेट का लॉक तोड़ने की ट्रिक सीखी थी। आरोपियों की पहचान तरन तारन के सनेदर सिंह (19) और फिरोजपुर जिले के अमृतपाल सिंह (20) के रूप में हुई है। वहीं, गैंग का एक अज्ञात मास्टरमाइंड भी है। चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट चोरी के जो 6 केस सुलझाए हैं, वह सेक्टर 36 और सेक्टर 39 थाने में दर्ज थे। पुलिस द्वारा इन्हें कोर्ट में पेशकर रिमांड लिया जाएगा तथा चोरी की अन्य वारदातों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक जिन एरिया से बुलेट चोरी हुई थी। वहां की सीसीटीवी कैमरा फुटेज और बाकी इनपुट्स लेकर जांच आगे बढ़ाई गई और गैंग मेंबर्स को दबोचा गया है। पुलिस ने एक आरोपी सनेदर सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 52, कजेहड़ी में 66 केवी स्टेशन के पास नाका लगा दबोचा। उससे बरामद मोटरसाइकिल सेक्टर 42 से चुराई गई थी। 23 नवंबर को उस संबंध में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद अमृतपाल की गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस ने बताया कि गैंग मेंबर्स वाहन चुराकर इन्हें पंजाब के अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में बेच देते थे। पकड़े गए दोनों आरोपी कजन बताए जा रहे हैं। गैंग मेंबर शाम के समय पंजाब से चंडीगढ़ आते थे। इसके बाद यह रेकी कर पूरी प्लानिंग के साथ अपराध को अंजाम देते थे। पकड़े गए अमृतपाल सिंह के खिलाफ फिरोजपुर पुलिस जुलाई, 2021 में दंगे, मारपीट का केस दर्ज कर चुकी है।

नशे के आदी के थे आरोपी : पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नशे के आदी हैं। आरोपियों ने लॉक तोड़ने और बुलेट को स्टार्ट करने का तरीका यू-ट्यूब पर सीखा था। चोरी वाहन पर डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगा आरोपी फरार हो जाते थे। । पुलिस इनसे चोरी की और वारदातों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पंजाब में बुलेट की डिमांड ज्यादा होने के चलते आरोपी बुलेट को ही निशाना बनाते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी फिरोजपुर और तरन तारन के ग्रामीण इलाकों में बुलेट को बेच देते थे। यह ग्राहकों से सिर्फ बयाने के रूप में रुपए लेते थे और कहते थे कि बाकी रकम गाड़ी के डॉक्यूमेंट देने के दौरान लेंगे। हालांकि वह वापस नहीं आते थे, क्योंकि उनके पास गाड़ी के कागजात ही नहीं होते थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एलिमेंटरी स्कूल खोलने के लिए जनतक जत्थेबंदियों ने प्रदर्शन,लोगों का कहना कि सभी प्रकार के स्कूल खोले जाएं

गढ़शंकर – कोरोना के दूसरे वैरिएंट की आड़ में सरकार द्वारा बंद किए गए स्कूलों को खोलने की मांग को लेकर किसान मोर्चे व विभिन्न जनतक जत्थेबंदियों के आह्वान पर शहर के बंगा चोक...
article-image
पंजाब

सांझा अध्याय मोर्चा ने डिप्टी स्पीकर के आवास का किया घेराव  

गढ़शंकर, 3 मार्च : श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब के सभी शिक्षक संगठनों के व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद, शिक्षा मंत्री ने बैठक का समय 27 फरवरी को दिया था, लेकिन बाद में बैठक का...
article-image
पंजाब

तीन हिंदू युवकों का पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपहरण

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपराधियों ने तीन हिंदुओं का अपहरण कर लिया है। अपराधियों ने पुलिस से मांग की है कि वह उनके साथियों को छोड़ दे अन्यथा वे अपहृत लोगों...
पंजाब

25 पत्ते नशीली गोलियां के साथ महिला गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला को 25 पत्ते नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एएसआई सुभाष चंद्र ने कृष्णा मंदिर के पास नाकाबंदी के...
Translate »
error: Content is protected !!